Google Analytics Meta Pixel अरौद के कृषि विज्ञान केंद्र में घटिया रेत- गिट्टी के इस्तेमाल पर पूर्व विधायक हुए नाराज,ठेकेदार को चेतावनी-रवैया सुधारें - Ekhabri.com

अरौद के कृषि विज्ञान केंद्र में घटिया रेत- गिट्टी के इस्तेमाल पर पूर्व विधायक हुए नाराज,ठेकेदार को चेतावनी-रवैया सुधारें

बालोद । जिले में अरौद में छात्राओं के लिए बनाए जा रहे कृषि विज्ञान केंद्र भवन में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राक्कलन के आधार पर ठेकेदार काम करना सुनिश्चित करें। अन्यथा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए कृृषि मंत्री को पत्र लिखा जाएगा। उपरोक्त बातें बालोद संजारी के पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने बालोद ब्लाक के अरौद पंचायत स्थित इन्दिरा गांधी कृषि विज्ञान केन्द्र निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए बनाए जा रहे भवन में गुणवत्तापूर्ण कार्य होना चाहिए। ताकि भवन का भविष्य बेहतर हो सके।
ग्रामीणों ने विधायक से की थी शिकायत
ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व विधायक भवन निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां निर्माण स्थल पर प्राक्कलन बोर्ड भी नहीं लगा था। जिसको लेकर पूर्व विधायक ने नाराजगी जाहिर की। वहीं दूसरी ओर निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ईट, सीमेंट, सरिया, रेत तथा ईंट जोड़ाई में प्रयोग किए जा रहे मसाला आदि की बारीकी से जांच की। इस दौरान रेत और गिट्टी की क्वालिटी काफी घटिया नजर आई। जबकि लोकल रेत को मिलाकर काम कराया जा रहा था। इस मामले में पूर्व विधायक ने उपस्थित मिस्त्री व स्थानीय लोगों से जानकारी ली। पूर्व विधायक ने भवन निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री तथा अन्य लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि ठेकेदार को सूचित कर दें कि सबसे पहले निर्माण स्थल पर प्राक्कलन बोर्ड लगा दें। सूचना बोर्ड बहुत ही आवश्यक है। योजना का पूरा विवरण का बोर्ड जब तक नहीं लगाया जाता तब तक काम प्रारंभ नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ठेकेदार को सूचित कर दें कि भवन निर्माण विभाग द्वारा इस भवन के निर्माण के लिए जो प्राक्कलन बना है उसी के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। अधिकारियों को इस संबंध में लिखा जाएगा और जांच कराई जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...