Google Analytics Meta Pixel महासमुंद में मां-बेटे सहित 4 की मौत:सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक - Ekhabri.com

महासमुंद में मां-बेटे सहित 4 की मौत:सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में मां-बेटा सहित 4 लोगों की मौत हो गई। बाकी दो मृतक भी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसे के दौरान चारों एक ही बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े किसी ट्रक में पीछे से घुस गई। चारों लोग घर में होने वाले शादी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। हादसा पटेवा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बंसुलाडबरी निवासी बगुली बाई (45) और उसका बेटा प्रेमलाल (18) जिले के ढाक स्थित एक फार्म हाउस में रहकर काम करते थे। बताया जा रहा है कि बगुली बाई के घर में शादी का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए दोनों को गुरुवार को घर लौटना था। उन्होंने ढाक गांव से अपने रिश्तेदार जामलाल नागवंशी और हुमनलाल को भी साथ ले लिया। चारों लोग एक बाइक पर देर रात घर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में झलप-तेन्दूकोना मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे बाइक घुस गई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही चारों लोग उछल कर सड़क पर गिर पड़े।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चारों की पहचान होने के बाद शुक्रवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी दी। उनके पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर में शादी का कार्यक्रम था। ऐसे में मां-बेटे और रिश्तेदारों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस वाहन से बाइक की टक्कर हुई, उसका पता अभी नहीं चल सका है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...