Google Analytics Meta Pixel सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन का सिपाही सहित चार शराब तस्कर गिरफ्तार - Ekhabri.com

सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन का सिपाही सहित चार शराब तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। राज्य में आबकारी विभाग द्वारा अन्य प्रान्तों से छत्तीसगढ में आने वाली अवैध मदिरा के धरपकड़ हेतु संचालित सघन अभियान के तहत बिलासपुर जिले में तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक आरोपी गणेश कुमार जैन सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन का सिपाही है। आबकारी विभाग की टीम ने धरपकड़ अभियान के दौरान मंहगे ब्राण्ड की विदेशी मदिरा सहित मध्यप्रदेश की लेबल वाली 7 पेटी गोवा स्पेशल मदिरा जब्त करने के साथ ही शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा एवं सेन्ट्रो कार भी जब्त की है। जब्त शराब एवं वाहन की कीमत 9 लाख रूपए से अधिक की आंकी गयी है।
-नेहरू नगर में एक को दबोचा
आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा अन्य प्रान्तों से छत्तीसगढ़ में आने वाली अवैध मदिरा के धरपकड़ का अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। आबकारी आयुक्त निरंजन दास तथा सी.एस.एम.सी.एल. के प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी इस अभियान की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे है। आबकारी विभाग की टीम ने बिलासपुर के नेहरू नगर निवासी मनोज खन्ना पिता गोवर्धन खन्ना से रेड लेबल की 01 पेटी मदिरा को विक्रय करने हेतु काले रंग की एक्टिवा में रखकर घर से निकलते ही धर-दबोचा। पूछताछ में मनोज खन्ना के नेहरू नगर स्थित उसके रिहायशी मकान से कुल 2 लाख 27 हजार 106 रुपए कीमत की मंहगे ब्राण्ड की विदेशी मदिरा, 60 हजार मूल्य की एक्टिवा तथा 20 हजार रूपए मूल्य के चार बड़े ट्रैव्हल बैग की बरामदगी की गई। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज खन्ना बार-बार बयान बदल रहा था जिसे कड़ाई से पूछने पर उसने मध्य प्रदेश तथा कोलकाता आदि स्थानों से बड़े टैज्वल बैग में इम्पोर्टेड विदेशी मदिरा बिलासपुर लाकर विभिन्न हाई प्रोफाईल ग्राहको को लंबे समय से विक्रय किया जाना स्वीकार किया है। आरोपी मनोज खन्ना के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 व 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
मनोज से मिली अहम जानकारी
मनोज खन्ना से गहन पूछताछ करने पर रात्रि में 3 पेटी रेड लेबल विदेशी मदिरा रायपुर से आने की जानकारी मिली। उक्त सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा रायपुर से बिलासपुर की ओर अंग्रेजी मदिरा डिलीवरी आ रही सफेद एवं पीले रंग की सेंन्ट्रो सी.जी.04 बी 7535 में परिवहन करते हुये 03 पेटी रेड लेबल कीमती 102960/- रुपए की वाहन सेंन्ट्रो सहित आरोपियों गणेश कुमार जैन पिता रामानंद जैन उम्र 35 वर्ष तथा अमित कुमार यादव पिता कृष्णाअवतार यादव को गिरफ्तार कर गैर जमानतीय प्रकरण कायम किया गया है। ज्ञात हो कि आरोपी गणेश कुमार जैन सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन का सिपाही है, जिसने अपनी पदस्थापना रायपुर के सीआरपीएफ महानिरीक्षक कार्यालय में होना बताया है। पूछताछ के दौरान सीआरपीएफ के जवान ने बताया कि उसके द्वारा अपने वर्दी को ढाल बनाकर रास्ते में समस्त जांच चैकी एवं नाके से अवैध शराब से भरे वाहन को पार कराया गया।
उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ने बताया कि एक अन्य प्रकरण में पचपेड़ी थाना क्षेत्र में सरोजनी बाई सोनी पति नंदकुमार सोनी के घर में रखी 07 पेटी मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु लेबल लगी हुई गोवा स्पेशल मदिरा की जब्ती कर गैर जमानतीय प्रकरण कायम किया गया है।
विवेचना एवं सघन पूछताछ हेतु विशेष टीम गठित
भारी मात्रा में अन्य प्रांतो में विक्रय हेतु अधिकृत विदेशी मदिरा की जब्ती के आधार पर गहन विवेचना एवं सघन पूछताछ हेतु उपायुक्त आबकारी बिलासपुर द्वारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री एस.के. द्विवेदी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रवीन्द्र पाण्डेय एवं आबकारी उपनिरीक्षक आशीष सिंह, धीरज कन्नौजिया, आंनद वर्मा, मुकेश पाण्डेय एवं दीपक सिंह तथा चुनिंदा आबकारी स्टॉफ की एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...