Google Analytics Meta Pixel अदाणी के पंजाब के प्लांट से गेहूं लेकर जा रही मालगाड़ी प्रदर्शनकारियों ने रोकी - Ekhabri.com

अदाणी के पंजाब के प्लांट से गेहूं लेकर जा रही मालगाड़ी प्रदर्शनकारियों ने रोकी

पंजाब के मोगा स्थित अदाणी के साइलो प्लांट से गेहूं लेकर चेन्न्ई जा रही मालगाड़ी को भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने डगरू रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों की संख्या नाममात्र थी,  लेकिन वे रेलवे ट्रैक पर आकर बैठ गए। कुछ मालगाड़ी की छत पर अपनी यूनियन का झंडा लेकर चढ़ गए।

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू होने के बाद से ही गांव डगरू स्थित अदाणी के साइलो प्लांट से माल की शिफ्टिंग रुक गई थी, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने रेल ट्रैक अवरुद्ध कर दिया था। मालगाड़ियों के शुरू होने पर डीसी संदीप हंस ने मोगा में भी भारतीय किसान यूनियन उगराहां के साथ बैठक कर मालगाड़ियों के जरिये गेहूं शिफ्टिंग का फैसला लिया था। दो दिन पहले ही प्रदर्शनकारियों ने फिर से अपनी रणनीति बदल दी। अदाणी साइलो प्लांट से जैसे ही मालगाड़ी गेहूं लेकर चेन्न्ई के लिए रवाना हुई तो डगरू रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारी ट्रैक पर आ गए। इस कारण मालगाड़ी को स्टेशन के आउटर पर ही रोक दिया गया।

सूचना मिलने पर एसपी (हेडक्वार्टर) गुरदीप सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे तीन डीएसपी (सिटी) बरजिदर सिंह भुल्लर, डीएसपी (डी) जगजीत सिंह रंधावा और  डीएसपी गुरदीप सिह ने प्रदर्शनकारियों समझाने का प्रयास किया। दलील भी दी कि भाकियू उगरांह की सहमति से ही गेहूं शिफ्ट किया जा रहा है, लेकिन बात मानने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से दिल्ली से फोन आने पर ही वे रेलवे ट्रैक से हटेंगे।

अदाणी साइलो प्लांट से मोगा व कोटकपूरा के करीब 5500 किसान जुडे हैं। वे मंडी जाने के बजाय सीधे यहां गेहूं स्टोर कराते हैं। साइलो प्लांट में स्टोरेज के लिए ना तो बारदाने की जरूरत होती है और ना तुलाई और ना ही सफाई की। ज्यादा लेबर की जरूरत भी नहीं पड़ती। 48 से 72 घंटे के अंदर भुगतान किसानों के बैंक खाते में आ जाता है। किसानों का यहां गेंहू स्टोर कराने में समय भी बचता है, खर्च भी कम होता है।

Read Also  बलौदाबाजार हिंसा मामले को पूर्व सीएम बघेल ने बताया भाजपा सरकार का षड्यंत्र, जानिए क्या कहा

साल 2005 में बने दो लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता वाले प्लांट के लिए अदाणी ग्रुप का एफसीआइ से 20 साल के लिए अनुबंध हुआ था। यहां आधुनिक तकनीक से गेहूं का भंडारण किया जाता है। यहां हर साल औसतन 80 हजार मीट्रिक टन गेहूं का भंडारण हो रहा है। जिले की कुल पैदावार का 20 फीसद से ज्यादा गेहूं यहां स्टोर हो सकता है। पिछले सीजन का स्टोर गेहूं अगर शिफ्ट नहीं हुआ तो इस बार गेहूं के सीजन में किसानों को मुश्किल आएगी, जबकि कंपनी किराया सरकार से वसूल लेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...