Google Analytics Meta Pixel अभिनव कश्यप के इल्जामों के खिलाफ सलमान खान के पक्ष में आई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी संस्था FWICE - Ekhabri.com

अभिनव कश्यप के इल्जामों के खिलाफ सलमान खान के पक्ष में आई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी संस्था FWICE

मुम्बई: सलमान खान स्टारर ‘दबंग’ और बाद में ‘बेशरम’ जैसी फिल्म निर्देशित कर चुके निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान, भाई अरबाज और सोहेल और उनके पिता सलीम खान को अपने करियर को बर्बाद करने का इल्जाम हाल ही में लगाया था. ऐसे में अब इंडस्ट्री से जुड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने अभिनव के इल्जामों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सलमान खान का समर्थन किया है.

 

FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “अगर अभिनव कश्यप को सलमान खान या फिर उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ किसी तरह से कोई शिकायत थी तो उन्हें पहले निर्देशकों की संस्था इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) में अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी, न कि इस तरह से खुलेआम उनपर आरोप लगाये जाने चाहिए थे. आखिर इतने साल बीत जाने के बाद भी अभिनव ने कोई शिकायत क्यों दर्ज नहीं कराई?”

 

अशोक दुबे ने कहा, “IFTDA निर्देशकों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करती है और ऐसे में FWICE भी अभिनव कश्यप की शिकायत पर गौर करती. मगर अभिनव ने ऐसा न कर सलमान खान और उनके परिवार को निशाने पर ले लिया है, जो कि गलत है.”

 

 

अशोक दुबे का कहना है कि अभिनव ने जिस तरह से सलमान खान पर सनसीखेज इल्जाम लगाये हैं, वो पहली नजर में पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद नजर आते हैं. अशोक दुबे ने सलमान खान का बचाव करते हुए कहा कि सलमान ने लॉकडाउन के दौरान FWICE के 23,000 मजदूरों व तकनीशियनों के खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर उनकी मदद की थी, जिससे उनकी दरियादिली का पता चलता है.

Read Also  Birthday Spacial - रातो रात बॉलीवूड स्टार बनाने के बाद, आज फिल्मो से गायब हैं ग्रेसी सिंह

 

बता दें कि अभिनव कश्यप के इन इल्जामों के चलते सोहेल खान पहले ही अभिनव कश्यप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कर चुके हैं, जिसकी पुष्टि खुद अरबाज खान ने एबीपी न्यूज़ से की थी. अरबाज ने एबीपी न्यूज़ से कहा था अभिनव के तमाम आरोप सलमान और उनके परिवार के बदनाम करने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं हैं और यही वजह हैं उनके परिवार को अभिनव के खिलाफ कानूनी रास्ता अख्तियार करना पड़ा है. उधर, एबीपी न्यूज़ ने इस मसले पर अभिनव से भी संपर्क करने की कोशिश की थी,‌ मगर उन्होंने इसपर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था.

 

उल्लेखनीय है कि अभिनव कश्यप ने हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने ‘दबंग 2’ को इसीलिए डायरेक्ट करने से मना कर दिया था कि क्योंकि अरबाज खान और सोहेल खान अपने परिवार के सहयोग से उनके करियर को नियंत्रित करना चाहते थे… ‘दबंग 2’ के लिए मना करने के बाद खान भाईयों ने उनके दो फिल्म प्रोजेक्ट्स में अडंगा लगाया था और ऐसे में रिलायंस की मदद से वे ‘बेशरम’ बनाने व रिलीज करने‌ में कामयाब हो पाए थे… ‘बेशरम’ की रिलीज से पहले भी एक नकारात्मक अभियान चलाया गया था. अभिनव का कहना है कि इसके कई सालों बाद तक उनके करियर को बर्बाद करने की कोशिशें होती रहीं, उन्हें मौत की और परिवार की महिला सदस्यों को रेप धमकियां भी मिलती रहीं.

 

अभिनव कश्यप ने लिखा कि 10 साल बाद उन्हें इस बाद आखिरकार अच्छी तरह से एहसास हो गया है कि आखिर उनके दुश्मन कौन हैं और वो हैं सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान. ऐसे और भी सनसनीखेज और गंभीर आरोप अभिनव ने सलमान और उनके परिवार पर लगाये हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *