Google Analytics Meta Pixel रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार:हत्या आरोपी कैदियों ने किया हमला - Ekhabri.com

रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार:हत्या आरोपी कैदियों ने किया हमला

, स्टील के बर्तन से बनाया हथियार; बोले-दो लोगों ने मारने को कहा था
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में गुरुवार दोपहर कैदियों ने धारदार हथियार से एक अन्य कैदी पर हमला कर दिया। इस हमले में दूसरा कैदी घायल हो गया। उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद उसे शाम को छुट्टी देकर फिर जेल में दाखिल करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले कैदी हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। अब तक की जांच में इसमें सुपारी किलिंग की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर सेंट्रल जेल में उमेश और राहुल अहूजा हत्या के एक मामले में बंद हैं। दोनों ने गुरुवार दोपहर एक अन्य कैदी राम तिवारी पर हमला कर दिया। इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रहरी पहुंचे और कैदियों को पकड़ा। वहीं कैदी राम को अस्पताल भिजवाया गया। जेलर उत्तम पटेल ने बताया कि उमेश और राहुल ने स्टील के बर्तन के छोटे टुकड़ों से राम पर हमला किया। इस हमले में राम को चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर कैदी उमेश और राहुल अहूजा को विशेष निगरानी में रखा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जेल प्रबंधन ने जांच का जिम्मा रायपुर पुलिस को सौंप दिया है। हमले में घायल कैदी राम तिवारी ने अभी तक जेल प्रबंधन को कोई जानकारी नहीं दी। पूछताछ में भी वह टालमटोल करता रहा।

सुपारी किलिंग का शक
वहीं उमेश और राहुल आहूजा ने बताया है कि उन्हें जेल से बाहर दो लोगों ने राम तिवारी पर हमला करने को कहा था। अरुण यादव और मुकेश बनिया नाम के लोगों का जिक्र दोनों ने किया है। कहा है कि उनके कहने पर ही अटैक कर राम की जान लेने की कोशिश की, मगर नाकाम रहे। इस वजह से इस पूरे कांड के पीछे सुपारी किलिंग का शक है।

Read Also  बालोद में पागल कुत्ते का आतंक, 4 साल के मासूम पर हमला, ग्रामीणों ने गुस्से में मार डाला

गिलास को चाकू बनाकर हो चुका है हमला
साल 2019 के दिसंबर महीने में रकसेल गैंग और रफीक गैंग के बीच जेल में इसी तरह विवाद हुआ था तब आरोपियों ने जेल में रखे गिलास को काटकर एक नुकीला तेजधार हथियार बनाया। फिर इससे दूसरी गैंग के लोगों पर हमला कर दिया. हमले में रफीक नामक युवक को गंभीर चोट आई।उसे तत्काल जेल के अस्पताल वार्ड में भर्ती किया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...