Google Analytics Meta Pixel गतिशक्ति परियोजना : वर्ष 2022-23 के लिए 97 करोड़ की कार्ययोजना का अनुमोदन - Ekhabri.com

गतिशक्ति परियोजना : वर्ष 2022-23 के लिए 97 करोड़ की कार्ययोजना का अनुमोदन

 

प्रधानमंत्री गतिशक्ति परियोजना की राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
रायपुर। प्रदेश में औद्योगिक विकास हेतु अधोसंरचनाओं के विकास, उद्योगों का सुदृढ़ीकरण, रोजगार के साधनों में बढ़ोत्तरी और अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के तहत विभिन्न अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए वर्ष 2022-23 में 97 करोड़ 94 लाख रुपए की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया है। राज्य में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई, जिसमें यह कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। इस कार्ययोजना को भारत सरकार को भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री गतिशक्ति परियोजना के तहत शासन के विभिन्न विभागों की मूलभूत संसाधनों की राज्य स्तरीय जानकारी प्रधानमंत्री गतिशक्ति परियोजना के पोर्टल में दर्ज की जाएगी। शुरूवात में धमतरी, कवर्धा और गरियाबंद जिले के एक-एक तहसील में उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी अपलोड किया जाएगा। परियोजना के तहत राजस्व, वन, जल संसाधन, ऊर्जा, नगरीय विकास, लोक निर्माण, उद्योग, कृषि, खनिज, पर्यटन विभाग की जानकारी पोर्टल में दर्ज की जाएगी। बैठक में प्रमुख सचिव उद्योग मनोज पिंगुआ, सचिव उद्योग आर. संगीता, सचिव राजस्व एन.एन. एक्का उपस्थित थे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में सचिव खनिज विभाग श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव कृषि विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आर. प्रसन्ना, सचिव जल संसाधन विभाग अन्बलगन पी., सचिव खाद्य विभाग टोपेश्वर वर्मा सहित भारत सरकार के प्रतिनिधि और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *