Google Analytics Meta Pixel AI से खबर लिखवाना पड़ा महंगा, पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की जमकर हो रही किरकिरी - Ekhabri.com

AI से खबर लिखवाना पड़ा महंगा, पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की जमकर हो रही किरकिरी

पाकिस्तान के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित अखबारों में से एक ‘डॉन’ (Dawn) इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है। अखबार ने एक ऐसी बड़ी गलती कर दी, जिसने उसके पेशेवर रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ‘डॉन’ ने अपने कारोबार पेज पर छपी एक खबर में ChatGPT को दिए गए प्रॉम्प्ट (निर्देश) को ही जस का तस छाप दिया।

 

 

यह घटना 12 नवंबर को प्रकाशित हुए अखबार के बिजनेस पेज की है। अखबार ने ‘अक्टूबर में ऑटो सेल्स में इजाफा’ शीर्षक से एक लेख प्रकाशित किया था। यह लेख स्पष्ट रूप से ChatGPT जैसे AI टूल से तैयार कराया गया था, लेकिन लापरवाही के चलते अखबार के कर्मचारियों ने लेख के साथ AI द्वारा दिए गए सुझावों को भी छाप दिया।

 

 

अखबार की जो कटिंग वायरल हो रही है, उसमें लेख के अंत में AI का प्रॉम्प्ट साफ दिखाई दे रहा है। इसमें लिखा था, यदि आप कहें तो मैं आपके लिए फ्रंट पेज स्टाइल में भी आर्टिकल तैयार कर सकता हूं। कुछ आंकड़े दे सकता हूं और पूरा लेआउट इन्फोग्राफ की तरह तैयार कर सकता हूं। इससे पाठक ज्यादा प्रभावित होंगे। क्या आप चाहते हैं कि मैं ऐसे भी कुछ बदलाव कर दूं?

 

 

अखबार में प्रॉम्प्ट का छपना था कि उसकी कटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पाकिस्तान में ही यूजर्स ने ‘डॉन’ की पत्रकारिता और गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। एक एक्स (X) यूजर ने लिखा, “मैं 12 नवंबर का अंक पढ़ रहा था, तभी मेरी नजर इस लेख पर गई और उसमें नीचे ChatGPT का प्रॉम्प्ट मिला। यह साफ है कि पूरा लेख ही AI से तैयार कराया गया है। आखिर डॉन जैसे अखबार को क्या हो गया है?”

Read Also  गौठानों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने राज्य सरकार ने तैयार किया विस्तृत रोड मेप

 

 

एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “ये लोग मीडिया एथिक्स पर दुनिया को बताते हैं और खुद AI से लेख तैयार करके छाप रहे हैं। डॉन के चेहरे से मास्क खिसक गया है।” बता दें कि ‘डॉन’ को विभाजन से पहले 1941 में दिल्ली से ही लॉन्च किया गया था। पाकिस्तान बनने के बाद यह वहां के प्रमुख शहरों से प्रकाशित होने लगा और इसे पाकिस्तान का एक गंभीर और विश्वसनीय अखबार माना जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *