Google Analytics Meta Pixel रायपुर-दुर्ग के बीच हाई-स्पीड ट्रेन के लिए जीएम ने किया निरीक्षण - Ekhabri.com

रायपुर-दुर्ग के बीच हाई-स्पीड ट्रेन के लिए जीएम ने किया निरीक्षण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक (GM) तरुण प्रकाश ने शुक्रवार को रायपुर-दुर्ग रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रायपुर से दुर्ग के बीच अप लाइन और वापसी में मिडिल लाइन पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए ट्रैक की जांच की। रायपुर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में जीएम ने बताया कि रायपुर रेल मंडल में वंदेभारत के अलावा एलएचबी कोच वाली ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। इस दौरान उन्होंने पश्चिम विधायक राजेश मूणत और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से भी मुलाकात की।

 

 

चर्चा के दौरान विधायक राजेश मूणत ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 7 तक पहुंचने के लिए अंडर ब्रिज बनाने की मांग रखी। वहीं, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर-इंदौर के बीच सीधी ट्रेन चलाने और रेलवे जमीन से संबंधित फर्जीवाड़े की शिकायत की। जीएम ने इस मामले में जांच का आश्वासन दिया।

 

 

निरीक्षण सुबह 9:30 बजे दुर्ग स्टेशन से शुरू हुआ। जीएम ने दुर्ग कोचिंग डिपो, मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री, रेलवे कॉलोनी, रनिंग रूम, नवनिर्मित रनिंग रूम भवन का उद्घाटन, आरआरआई, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रि-डेवलपमेंट कार्य, चौथी रेलवे लाइन निर्माण, लॉबी, आरपीएफ पोस्ट, माइनर ब्रिज, लेवल क्रॉसिंग, ऑटो हट, और ओएचई डिपो का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान दुर्ग कोचिंग डिपो, पिट लाइनों, कोचों की सफाई और उपकरणों के रखरखाव की जांच की गई। जीएम ने मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री में चादर-कंबल की स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की गई। रेलवे कॉलोनी में कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई।साथ ही स्वच्छता, विश्राम व्यवस्था और सेफ्टी मानकों की जांच के साथ नए रनिंग रूम भवन का उद्घाटन किया गया।

Read Also  राज्य सैनिक बोर्ड ने पूरे जोश के साथ मनाया योग दिवस

 

 

निरीक्षण के दौरान दुर्ग सांसद विजय बघेल ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा की। भिलाई नगर और भिलाई पावर हाउस स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। भिलाई स्टेशन पर विधायक डोमन लाल कोसरेवाड़ा ने यात्री सुविधाओं पर जोर दिया। निरीक्षण में बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष, मुख्य अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित मंडल के शाखाधिकारी और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *