इंटरनेशनल मार्केट में तेजी के चलते अक्षय तृतीया के बाद देश में सोना एक बार फिर महंगा होने लगा है। देश के कुछ हिस्सों में सोने के रेट में 1250 रुपए तक उछाल देखने को मिला है। अक्षय तृतीया से आए इस बदलाव के बाद अगर सोना-चांदी के दाम अगर इसी तरह बढ़ते रहे तो इस बार फिर रिकॉर्ड (gold price today) टूटेगा। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आपके शहर में अब कितनी हो गई हैं सोने-चांदी की कीमतें | दिल्ली में 73510 रुपए, मुंबई में 73360, चेन्नई में 73640, लखनऊ में 73510 और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 73360 रुपए तोला हैं। शादी ब्याह के सीजन के चलते उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर से इंदौर में सोने के भाव ने (Indore gold price) छलांग लगाई है। सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक ऐसे में आने वाले शादी के सीजन में सोना-चांदी महंगा होने का पूरा अनुमान है। इस बार सोने के भाव 1250 रुपए तक महंगे हो गए हैं। इसी के साथ सोने का रेट 72 हजार रुपए के पार पहुंच गया है। सर्राफा व्यापारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और बढ़ेंगी।
सोना-चांदी के भाव में आई इतनी तेजी
इंदौर सराफा बाजार में सोना केडबरी 72850 रुपये, वहीं 22 कैरेट सोना 69,420 रुपये 10 ग्राम है। वहीं, चांदी चौरसा (latest gold rates) नकद में 1700 रुपये उछाल के साथ 82600 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, दिल्ली में भी सोने के दाम 73 हजार के पार पहुंच गए है। सोना महंगा होने से जहां निवेशक एक तरफ खुश हैं, वहीं, इससे खरीदारी करने वाले लोगों को झटका लगा है। लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों के चलते सोना खरीदारों की पहुंच से दूर होता (10 gram gold rate) जा रहा है। घर बैठे सोने का रेट पता करने के लिए, 8955664433 पर मिस्ड कॉल देनी होगी।कुछ ही देर में SMS के ज़रिए रेट्स मिल जाएंगे।










