जीवन का उतर चढ़ाव और हर पल होने वाले अनुभव हमें नई सीख दे जाते हैं। अभी उसका अनुभव बेहद सुकुनदायक होता है तो कभी कष्ट दायक।
हम विपरीत परिस्थितियों में हमेशा घबरा जाते हैं लेकिन वही हमें हिम्मत और संबल देने का काम करती है हमेशा अगर अच्छा ही अच्छा हो तो हमें दुख का एहसास ही नहीं होगा और दुख से न टकराए तो सुख का एहसास नहीं होगा। इस लिए दोस्तों जो होता है वो अच्छा ही होता है। जीवन में उतार चढाव भी बहुत मायने रखते हैं।









