गौरेला जिला अस्पताल तथा मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उच्च तकनीकी क्षमता के एक्स-रे मशीनों की स्थापना
हड्डियों के फ्रैक्चर एवं दुर्घटना में घायलों का अब स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगा इलाज
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 9 अगस्त 2020 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करते हुए आश्वस्त किया था कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी तरह की अधोसंरचनाओं के विकास के लिए तेजी से कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक आवश्यकताओं की शीघ्रता से पूर्ति के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी कड़ी में नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला स्थित जिला अस्पताल तथा मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्च तकनीकी क्षमता के एक्स-रे मशीनों की स्थापना की गई है। जिले के शासकीय अस्पतालों में एक्स-रे मशीन लग जाने से हड्डियां टूटने, फ्रैक्चर एवं दुर्घटना में अस्थि-विकारों से पीड़ितों का स्थानीय स्तर पर ही इलाज हो सकेगा। जिले के लोगों को इनके उपचार के लिए अब बड़े शहर या अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल एवं मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस सुविधा से आर्थिक कारणों से इलाज के लिए बाहर नहीं जा सकने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। अब वे अपने क्षेत्र में ही हड्डी से संबंधित विकारों की जांच और उपचार करा सकेंगे।
छत्तीसगढ़ के नये जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के चहुंमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल शुरु हो गया है। इसी कड़ी में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए दो नयी अत्याधुनिक एक्सरे मशीनें जिला अस्पताल गौरेला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में लगाई जा रही हैं।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गौरेला जिला अस्पताल और मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग नौ-नौ लाख रूपए की लागत से 300 एम.ए. की मशीन स्थापित की गई हैं। इन दोनो सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे मशीन लग जाने से अब हड्डी टूटने एवं फ्रैक्चर की तकलीफों से जूझ रहे लोगों की जांच व इलाज जिले में ही किया जा सकेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 2, 2026 /
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...