लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने जामुल में 6 करोड़ 19 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने आज दुर्ग जिले के जामुल में 6 करोड़ 19 लाख 72 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि जामुल निवासियों की सुविधाएं बढ़ाने के दृष्टिकोण से यह कार्य स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क में रहने से और नागरिकों से नियमित संवाद से अच्छा फीडबैक मिलता है और नागरिकों के लिए उपयोगी कार्य का मार्ग भी प्रशस्त होता है।
उन्होंने कहा कि कोविड काल में जामुल के नागरिकों ने अपनी सेवा भावना का अच्छा प्रदर्शन किया है। सभी ने मिलजुलकर कोविड संक्रमण के विरुद्ध जागरूकता अभियान बनाया। संकट के समय में खड़े रहे। फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने भी अपना पूरा योगदान दिया। चिकित्सकों तथा मेडिकल स्टाफ के बूते हम दूसरी लहर से निकल पाये। सेवाभावी संगठनों की भी इसमें पूरी भागीदारी रही। शासन क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए और लोगों की आंकाक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने इस अवसर पर सुरडुंग की राशन दुकान का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने हर वर्ग के लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का भी पूरा ध्यान रखा है।
हमारी योजनाओं का उद्देश्य लोगों की आर्थिक क्षमताओं का विकास करना है। नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है, चाहे मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से इलाज की व्यवस्था हो अथवा पौनी-पसारी जैसी योजनाओं के माध्यम से छोटे-छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना। लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जामुल नगरीय निकाय को शव वाहन भी उपलब्ध कराया है। इस मौके पर एसडीएम विनय पोयाम, नगर पालिका परिषद जामुल सीएमओ राजेन्द्र नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम बिनौरी थाना पलारी के इलाके में 29 मार्च की रात राम कुमार साय की लाश उनके घर के खेत में मिली। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की हत्या गला दबाकर...
By User 6 /
April 2, 2026 /
भोपाल। मध्य प्रदेश में दलबदल के चलते सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस अब संगठन को फिर से मजबूत करने के मिशन पर काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दिए हैं कि अब जमीनी स्तर से लेकर मीडिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...