Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में कोरोना के फैलाव के लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का भ्रमपूर्ण बयान जिम्मेदार: विष्णुदेव साय - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में कोरोना के फैलाव के लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का भ्रमपूर्ण बयान जिम्मेदार: विष्णुदेव साय

-पुनिया अन्य मुख्यमंत्री को छोड़कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को कोरोना रोकथाम के लिए सुझाव दें
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एवं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को टीकाकरण को लेकर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं बनता। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जिन्होंने वैक्सीन पर सवाल खड़ा कर देश के महान वैज्ञानिकों के प्रति अविश्वास जताया और टीएस सिंहदेव सहित कांग्रेस के नेताओं ने देश की जनता के सामने टीकाकरण को लेकर भ्रम का वातावरण निर्मित करने का काम किया आज किस मुंह से कोरोना वैक्सीन के निर्यात पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लोगों को भ्रमित किया आज कोरोना के बढ़ते संक्रमण के लिए वह भी एक बड़ा कारण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से पूछा है कि क्यों लगातार देश के पराक्रम और देश की बढ़ती क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं? कोरोना टीकाकरण को लेकर यदि छत्तीसगढ़ की सरकार और स्वास्थ्य मंत्री जी इतने ही गंभीर हैं तो छत्तीसगढ़ की जनता के हित में प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में टारगेट सेट कर के टीकाकरण करवाएं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से पूछा है कि प्रतिदिन छत्तीसगढ़ में कितना टीकाकरण किया जा रहा है? प्रदेश सरकार ने कोई लक्ष्य निर्धारित किया भी है कि नहीं? उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव जी को इस विषय पर राजनीति छोड़ प्रदेश की जनता के हित लिए कार्य करना चाहिए।
कांग्रेस के नेता टीकाकरण को लेकर प्रारम्भ से ही राजनीतिक रोटी सेकने का प्रयास कर रहे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता टीकाकरण को लेकर प्रारम्भ से ही राजनीतिक रोटी सेकने का प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के नेता कभी वैक्सीन को लेकर सवाल उठाते हैं कभी केंद्र से आपूर्ति नहीं होने का झूठा बहाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जितना प्रदेश चाहे वैक्सीन भेज रही है परंतु इस आपदा में भी टीकाकरण पर सवाल उठाने वाले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश सरकार टीकाकरण को लेकर गंभीर नहीं हैं और आज तक लक्ष्य तय किये बिना केंद्र को कोसने का काम करने वाले प्रदेश की जनता के जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
पुनिया को उत्तर प्रदेश नहीं छत्तीसगढ़ में सीएम बघेल को सलाहदेनी चाहिए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के ट्वीट के उत्तर पर याद दिलाते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ के प्रभारी हैं और उन्हें उत्तरप्रदेश में नहीं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सलाह देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएल पुनिया जी जरा मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से पूछे कि छत्तीसगढ़ में टीकाकरण की गति धीमी क्यों हैं? छत्तीसगढ़ में टीकाकरण को लेकर प्रतिदिन का लक्ष्य क्या हैं? क्यों प्रदेश सरकार की लापरवाही से छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना विस्पोटक स्थिति में पहुंच गया हैं? शराब पर लगाए गए सेस 600 करोड़ रुपए का उपयोग छत्तीसगढ़ सरकार कब करेगी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता चाहे छत्तीसगढ़ के प्रभारी हो, मुख्यमंत्री हो या स्वास्थ्य मंत्री लगातार कोरोना महामारी में भी केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों पर झूठे आरोप मढ़ने में मशगूल हैं और छत्तीसगढ़ की जनता लगातार कोरोना से अकेले संघर्ष करने मजबूर हैं।

Read Also  चित्रसेन साहू ने फतह किया दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का उच्च शिखर

******

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...