रायपुर, 07 दिसंबर 2024:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषक सभागार में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित प्रबंधकारिणी समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनजातीय समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से छत्तीसगढ़ के गांवों में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में नई शिक्षा नीति लागू की गई है, जो रोजगारपरक है। आदिवासी बच्चों के लिए नालंदा परिसर की स्थापना और ट्राइबल यूथ होस्टल में सीटें बढ़ाने जैसे प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी आदिवासी समाज के विकास के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख सदस्य और बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...