Google Analytics Meta Pixel सरकार ने किसानों के लिए खोला विदेशी बाजारों का रास्ता - Ekhabri.com

सरकार ने किसानों के लिए खोला विदेशी बाजारों का रास्ता

सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी फलों एवं सब्जियों को ऑपरेशन ग्रीन्स में शामिल करने का फैसला किया है जिससे इनके संरक्षण, प्रसंस्करण तथा बिक्री के बुनियादी ढाँचों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही एग्री कमोडिटी को सीधे विदेशी बाजारों में भी बेचने की किसानों की मांग को सरकार ने मान लिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मांग संबंधी घोषणा आज की। दरअसल किसानों को उपज की बेहतर कीमत दिलाने के लिए सरकार ने इसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955 में बदलाव करने की घोषणा की है। इससे हर तरह के अनाज, दलहन, तिलहन से जुड़ी फसलें उगाने वाले किसानों को उत्पाद की बेहतर कीमत मिल सकेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी।

अगर उदाहरण के तौर पर देखें तो बिहार के कुछ इलाके में बेहतरीन खुशबू देने वाले धान की कुछ किस्मों का उत्पादन होता है, लेकिन इसेंशियल कमोडिटी एक्ट में आने से इसकी खरीद बिक्री में निजी कंपनियां रुचि नहीं लेती। ऐसे में किसानों को एमएसपी पर ही अपनी फसल को बेचने पर मजबूर होना पड़ता है। इस किस्म के चावल या इस धान से बने अन्य खाद्य पदार्थों की विदेशों में जबरदस्त मांग है। अब, जब इस कमोडिटी पर यह कानून लागू नहीं होगा तो वह किसानों पर ज्यादा मूल्य पर धान खरीद सकेंगे और इसका विदेशी बाजारों में निर्यात होगा। इससे किसानों को बेहतर कीमत मिलेगी। इसी कानून की वजह से किसानों को अपना उत्पाद एमएसपी पर बेचने को मजबूर होना पड़ता था। किसी वस्तु की असली कीमत तो बाजार में तय होती है। जब किसानों को पता चलेगा कि अमुक फसल की मांग ज्यादा है तो उसी को उगाएंगे। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्र में खुशहाली आएगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने आज यहां आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने और इस क्षेत्र में निजी निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से अब इस कानून में संशोधन की जा रही है। सरकार इस कानून में आवश्यक संशोधन करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने पंसद के अनुरूप विपणन की सुविधा देने के लिए क़षि विपणन सुधार किया जायेगा। इसके लिए एक कानून बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के जोखिम को कम करने , एक निर्धारित रिटर्न दिलाने और गुणवत्ता मानिकीकरण के उद्देश्य से कृषि उत्पाद मूल्य और गुणवत्ता आवश्वासन से जुड़ा एक वैधानिक फ्रेमवर्क बनाया जायेगा।

उधर, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने बताया कि अब तक ऑपरेशन ग्रीन्स में सिर्फ आलू, प्याज और टमाटर आते थे। अब सभी फलों एवं सब्जियों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है जिससे इनकी कीमतों में स्थिरता भी सुनिश्चित हो सकेगी। प्रयोग के तौर पर अभी छह महीने के लिए अन्य फल-सब्जियों को इस मिशन का हिस्सा बनाया गया है। इसके लिए 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया जायेगा। ऑपरेशन ग्रीन्स में कृषि लॉजिस्टिक्स के विकास, प्रसंस्करण सुविधा और पेशेवर प्रबंधन पर ध्यान दिया जाता है। इससे फसलों का संरक्षण लंबे समय तक करने और आपूर्ति श्रृंखला के विकास में मदद मिलती है।

ये है आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955
आवश्यक वस्तु अधिनियम को 1955 में भारत की संसद ने पारित किया था। तब से सरकार इस कानून की मदद से आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन, आपूर्ति और वितरण को नियंत्रित करती है ताकि ये चीजें उपभोक्ताओं को मुनासिब दाम पर उपलब्ध हों। सरकार अगर किसी चीज को आवश्यक वस्तु घोषित कर देती है तो सरकार के पास अधिकार आ जाता है कि वह उस पैकेज्ड प्रॉडक्ट का अधिकतम खुदरा मूल्य तय कर दे। उस मूल्य से अधिक दाम पर चीजों को बेचने पर सजा हो सकती है। अभी तक इसके दायरे में अनाज, दलहन और तिलहनी फसल आ रहे हैं। इसी वजह से किसानों को अधिकतर उत्पादों की सही कीमत नहीं मिल पाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *