युवाओं को सेना, पुलिस और पैरा मिलिट्री ट्रेनिंग देगी सरकार

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में चल रहे त्रि-दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2025 का आज रंगा रंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इस मौके पर सीएम डॉ मोहन यादव,मंत्री विश्वास सारंग आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम से 45 युवाओं का चयन राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए किया गया हैं। यह दिल्ली में अपना परफार्म करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा महोत्सव के अवसर पर 2 महत्वपूर्ण पार्थ एवं युवा प्रेरक अभियान का रिमोट दबाकर शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से सरकार युवाओं को पुलिस,सेना और पैरा मिलिट्री फोर्स की ट्रेनिंग देगी। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 28वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में संभागों की टीमों द्वारा विभिन्न विधाओं में दी गई प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सम्मुख समूह लोकगीत श्रेणी में विजेता सागर संभाग और समूह लोक नृत्य श्रेणी में विजेता ग्वालियर संभाग की प्रस्तुति दी गई। चित्रकला में प्रथम आए जबलपुर संभाग के आयुष कुशवाहा और द्वितीय स्थान पर रही इंदौर संभाग की संस्कृति श्रीवास्तव के चित्र का अवलोकन किया। विज्ञान मॉडल श्रेणी में प्रथम आई जबलपुर संभाग की पल्लवी ऐडे द्वारा प्रस्तुत ग्लूको ब्रिथे लाइजर और द्वितीय रहे ग्वालियर संभाग के अमन धाकड़ द्वारा प्रस्तुत बॉयोगैस कंप्रेसर के मॉडल का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की तथा दोनों विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वप्न है कि वर्ष 2047 में आजादी के शताब्दी वर्ष तक देश ही नहीं दुनिया के प्रतिनिधित्व में हिन्दुस्तान के युवाओं की अग्रणी भूमिका हो।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र के विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेल विभाग द्वारा प्रदेश के ऐसे युवा जो सेना और पुलिस में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, उनके लिए “पार्थ” योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। प्रदेश में 10 स्थानों पर इनके प्रशिक्षण की व्यवस्था रहेगी। यह संस्था स्व-पोषित होगी। इनमें प्रशिक्षणार्थियों को न्यूनतम शुल्क देना होगा। एमपीवायपी अभियान के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास, कॅरियर और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदेश के युवा अपनी योग्यता और हुनर को और अधिक तराश कर अपने भविष्य के आधार की नींव को मजबूती प्रदान करेंगे।

 

 

 

 

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि 6 से 8 जनवरी 2025 तक 28वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन भोपाल में किया गया। इसके अंतर्गत प्रदेश भर में जिला, संभाग एवं राज्य स्तरीय युवा उत्सव का विशेष आयोजन किया गया था। मंत्री सारंग ने बताया कि युवा महोत्सव में चयनित 45 युवा भारत मंडपम नई दिल्ली में 11 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री शlनरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में विकसित भारत के निर्माण में अपने दृष्टिकोण और विचार सांझा करेंगे। इस वर्ष युवा उत्सव के आयोजन में 10 संभागों के 350 प्रतिभागियों ने 7 विधाओं समूह लोकगीत, समूह लोकगायन, पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, कहानी लेखन एवं कविता लेखन में प्रतिभागिता की। युवा उत्सव में जिला स्तर पर 18 से 26 दिसम्बर तक 10 हजार 500 युवा प्रतिभागी एवं संभागीय स्तर पर 3 से 5 जनवरी 2025 तक 1700 युवाओं ने प्रतिभागिता की थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *