रायपुर। राज्यपाल अनुसुइया उइके आगामी 14 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे राजभवन में पेसा एक्ट के सम्बंध में परामर्शदाता समिति के सदस्यों से चर्चा करेंगी। चर्चा के लिए पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी, विकास कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार वैष्णव, अश्वनी कुमार कांगे, विजय किशोर पंडा और यज्ञदत्त शर्मा को आमंत्रित किया गया है।










