रायगढ़ (तमनार), 6 फरवरी 2025:छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) की गारे पेलमा III (GPIII) ओपनकास्ट कोल माइंस ने वार्षिक कोयला खदान सुरक्षा पखवाड़ा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्रुप E श्रेणी में ओवरऑल प्रथम स्थान सहित कुल 7 प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। लगातार चौथे वर्ष खनन सुरक्षा और नवाचार में उत्कृष्टता हासिल कर GPIII खदान ने अपनी श्रेष्ठता साबित की।
पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को विश्रामपुर में खनन सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) द्वारा आयोजित किया गया, जहां उपमहानिदेशक (DDG) राम अवतार मीणा और निदेशक (तकनीकी) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार की उपस्थिति में GPIII टीम को सम्मानित किया गया। क्लस्टर प्रमुख मुकेश कुमार और साइट प्रमुख विवेक रायकर ने टीम के साथ पुरस्कार प्राप्त किए।
GPIII की प्रमुख उपलब्धियाँ:
- ओवरऑल प्रथम स्थान (ग्रुप E श्रेणी)
-
इंजीनियरिंग (एक्सकेवेशन) और सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान में प्रथम स्थान
-
विस्फोटक प्रबंधन, धूल दमन और रोशनी व्यवस्था में द्वितीय स्थान
लगातार चौथे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन
GPIII खदान ने पिछले साल भी सुरक्षा, धूल दमन, रोशनी व्यवस्था, डंप प्रबंधन और नवाचार जैसी श्रेणियों में 7 पुरस्कार जीते थे। इस निरंतर प्रदर्शन ने खदान की विश्वसनीयता को और मजबूत किया है।
सुरक्षा और नवाचार में नया मानदंड
क्लस्टर प्रमुख मुकेश कुमार ने कहा, “यह सफलता हमारी टीम के समर्पण और सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। CSPGCL ने हमेशा आधुनिक तकनीकों और सुरक्षा नवाचारों को प्राथमिकता दी है, जिससे हमारा खदान क्षेत्र नए मानक स्थापित कर रहा है।”
सामाजिक उत्तरदायित्व और सतत विकास
GPIII खदान की CSR शाखा अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में मदद मिल रही है।
GPIII खदान की यह उपलब्धि कोयला खनन उद्योग में सुरक्षा, पर्यावरणीय संतुलन और तकनीकी नवाचार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...