महिलाएं सफल उद्यमी बनने की राह पर अग्रसर
रायपुर-ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए शुरू की गई रीपा यानी कि महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से महिलाओं को अच्छा अवसर मिल रहा है। उन्हें यहां कई तरीके की आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। सूरजपुर जिला प्रशासन के निर्देशन में विकासखण्ड सूरजपुर अंतर्गत रीपा गौठान बसदेई में टसर (ककुन) से धागाकरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाएं सफल उद्यमी बनने की राह पर अग्रसर हो रही हैं। वहां रेशम धागाकरण समिति की महिलाओं ने कोकून से रेशम धागा तैयार करने का काम शुरू किया है।यह महिलाएं घर का काम-काज निपटा कर रीपा आती हैं और धागा बनाने के काम में जुट जाती हैं। चाका बोडा कोरबा की प्रशिक्षक श्रीमती फूलबाई प्रधान पिछले 15 दिवस से बसदेई की भारती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है। भारती स्व-सहायता समूह में छाया वस्त्रकार, श्रीमती फुलेश्वरी सिंह, श्रीमती सरिता राजवाड़े, श्रीमती मालती राजवाड़े, श्रीमती मानमती, श्रीमती पिना राजवाड़े, श्रीमती लक्ष्मनिया राजवाड़े, श्रीमती प्यारो राजवाड़े, श्रीमती शान्ति बाई, श्रीमती चमेली राजवाड़े, श्रीमती नीराबाई, श्रीमती सुन्दरी, श्रीमती हेत कुंवर, मान कुमारी है।जिला प्रशासन एवं रेशम विभाग द्वारा समूह तैयार कर 50 बुनियाद धागाकरण मशीनें प्रदाय की गई है। धागाकरण प्रशिक्षण अंतर्गत महिला समूह को ककुन छटनी से ले कर उबालने एवं उच्चतम कोटी के धागे निकालने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इस प्रक्रिया में सर्वप्रथम अच्छे ग्रेड के ककुन को छांटा जाता है, उसके उपरांत सोडे की सहायता से भांप के माध्यम से 20 से 25 मिनट तक उबाला जाता है। उसके बाद महिलाएं आवश्यकतानुसार कोसा लेकर मशीन की सहायता से धागा निकालती हैं। एक किलो धागा निकालने हेतु 1000 नग अ-ग्रेड के कोसे की आवश्यकता होती है, जिसकी कीमत 1950 से 2500 तक होती है, एक दिन में 150 से 200 ग्राम धागा एक हितग्राही निकाल सकता है। इससे प्रति दिवस 250 से 300 रूपए एवं कम से कम पांच हजार रूपए महीने में आय प्राप्त किया जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...