Google Analytics Meta Pixel राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के संचालन हेतु दिशा-निर्देश जारी - Ekhabri.com

राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के संचालन हेतु दिशा-निर्देश जारी

रायपुर। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिये है, जो तत्काल प्रभावशील किए गए है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि केश शिल्पी एक परम्परागत व्यवसाय के रूप में प्रचलित है। इस व्यवसाय में संलग्न संवर्गों के समय कल्याण, आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, सामाजिक पुनर्वास, केश शिल्प तकनीक के विकास के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का मुख्यालय रायपुर में रखा गया है।

 

राज्य स्तरीय सलाहकार समिति – केश शिल्प में संलग्न कामगारों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान, कल्याण की नीति, कार्य योजना, नवाचार, अंतर्विभागीय समन्वय बनाये जाने तथा सुझाव दिये जाने हेतु राज्य स्तरीय समिति का गठन राज्य शासन द्वारा किया जायेगा। समाज कल्याण मंत्री सलाहकार समिति के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष समिति के उपाध्यक्ष होंगे। सचिव राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड राज्यस्तरीय समिति के सदस्य सचिव होंगे। इस समिति के सदस्यों में उपाध्यक्ष राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, सदस्यगण छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, सचिव समाज कल्याण विभाग, सचिव श्रम विभाग विभाग, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, सचिव उच्च शिक्षा विभाग, सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग, सचिव अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग, संचालक समाज कल्याण संचालनालय को शामिल किया गया है।

 

छत्तीसगढ़ राज्य के शिल्पी कल्याण बोर्ड का उदेश्य एवं कार्य होगा कि वह परम्परागत केश शिल्प में संलग्न संवर्ग के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए सुझाव देगा। केश शिल्प को व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए योजनाएं बनाएगा तथा मानव संसाधन विकास हेतु कौशल उन्नयन के रूप में विकसित करेगा। इसके अलावा केश शिल्प के कार्य में संलग्न कामगारों के संबंध में नीतिगत सुझाव देगा। इस कार्य में संलग्न कामगारों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान हेतु नीति तैयार कर उसकी अनुशंसा शासन को प्रेषित करेगा। केश शिल्प में संलग्न कामगारों के बच्चों को प्रशिक्षित व शासकीय सुविधाओं के संबंध में नीतिगत सुझाव भी देगा।

Read Also  गणतंत्र दिवस पर सुपर कार रैली से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश  

 

छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का प्रशासकीय विभाग समाज कल्याण विभाग होगा साथ ही बोर्ड के प्रशासकीय कार्य सुविधा के मद्देनजर समाज कल्याण संचालनालय द्वारा समय-समय पर आवश्यक आदेश निर्देश जारी किये जा सकेंगे। बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का चयन एवं नियुक्ति राज्य शासन द्वारा की जायेगी। इनकी पदावधि उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण किये जाने की तिथि से 3 वर्ष की होगी तथा पुनर्नियुक्ति के लिए पात्र होंगे।

 

छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष यह सुनिश्चित करेगा कि बोर्ड के क्रियाकलाप कुशलतापूर्वक तथा नियमों के अनुसार चले। वह बोर्ड के समस्त क्रियाकलाप, प्रशासकीय एवं वित्तीय कार्यों का अनुमोदन देगा। अध्यक्ष बोर्ड के क्रियाकलाप के संचालन और प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर सकेगा। बोर्ड की बैठक आहूत करेगा तथा उसकी अध्यक्षता करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि बोर्ड द्वारा लिए गए समस्त विनिश्चियों का उचित रीति से क्रियान्वय हो रहा है। बोर्ड की बैठक, सामान्यतः 6 मास कालावधि अर्थात एक वर्ष में कम से कम दो बार बोर्ड के मुख्यालय अथवा ऐसे स्थान पर होगा, जैसा कि अध्यक्ष द्वारा विनिश्चित किया जाये। बोर्ड के अध्यक्ष किसी भी समय बोर्ड की विशेष बैठक आयोजित कर सकेंगे।

 

 

छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड अंतर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर समिति का गठन किया जा सकेगा। केश शिल्प में संलग्न कामगारों के कौशल उन्नयन हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित संस्थाओं जहां पर मुख्यमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण आयोजित किये जाते हैं, द्वारा इनको प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *