रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा ‘ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ की शुरुआत की गई है। यह अभियान देशभर में बिखरी हुई प्राचीन पांडुलिपियों, हस्तलिखित ग्रंथों और ताड़पत्रों को सुरक्षित रखने और उन्हें डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पांडुलिपियां हमारी सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान-वैभव का जीवंत प्रमाण हैं। इनमें निहित ज्ञान केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी मार्गदर्शक है। ऐसे में इन अमूल्य दस्तावेजों को सहेजकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि यदि किसी के पास प्राचीन पांडुलिपि, हस्तलिखित ग्रंथ या ताड़पत्र सुरक्षित हैं, तो वे ‘ज्ञान भारतम’ मोबाइल एप के माध्यम से उनका विवरण दर्ज करें। इससे न केवल इन धरोहरों का दस्तावेजीकरण होगा, बल्कि उन्हें संरक्षित और डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी।
यह अभियान न केवल सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि शोध और अध्ययन के नए अवसर भी प्रदान करेगा। सरकार का मानना है कि आमजन की भागीदारी से यह प्रयास और अधिक प्रभावी बनेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के सर्वेक्षण और डिजिटलीकरण से दुर्लभ पांडुलिपियों के नष्ट होने का खतरा कम होगा और देश की समृद्ध ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी।
सरकार ने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है, ताकि भारत की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुंचाया जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...