देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अगले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बन सकते हैं। इसके लिए 17 फरवरी को अहम बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल और विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। चयन समिति मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम भेजेगी। सूत्रों के अनुसार, कमिटी ने 480 से ज्यादा उम्मीदवारों में से पांच नामों का चयन किया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम की रेस में ज्ञानेश कुमार सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि सुखबीर सिंह संधू का नाम भी है। ये दोनों फिलहाल चुनाव आयुक्त के रूप में काम कर रहे हैं। दोनों ही 1988 बैच के रिटायर्ड आईएएस हैं। लेकिन, केरल कैडर के ज्ञानेश कुमार सीनियर हैं। सूत्रों के अनुसार, सीनियरटी के हिसाब से अगले सीईसी ज्ञानेश कुमार होंगे। लेकिन, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति को यह अधिकार भी है कि वह केंद्रीय कानून मंत्री और दो केंद्रीय सचिव वाली समिति द्वारा प्रस्तावित पांच नामों के अलग भी सीईसी के लिए किसी नाम का चयन कर लें। जिस भी नाम पर राष्ट्रपति की मुहर लगती है, वही देश का अगला सीईसी होगा।
1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वो चुनाव आयुक्त के पद पर काम कर रहे हैं। पिछले साल 31 जनवरी 2024 को कुमार अमित शाह के अधीन आने वाले सहकारिता मंत्रालय में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए। वो अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय अमित शाह के नेतृत्व वाले गृह मंत्रालय में कश्मीर डिवीजन के संयुक्त सचिव के रूप में तैनात थे। इस संवेदनशील मुद्दे को हल कराने में ज्ञानेश कुमार की बड़ी भूमिका थी। वो गृहमंत्री अमित शाह के साथ काम कर चुके हैं। वहीं उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय में भी सचिव के रूप में कार्य किया
है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...