Google Analytics Meta Pixel हज यात्रियों ने सीखे अराकान-ए-हज-हज यात्रियों की रवानगी 18 जून से 03 जुलाई तक - Ekhabri.com

हज यात्रियों ने सीखे अराकान-ए-हज-हज यात्रियों की रवानगी 18 जून से 03 जुलाई तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा रायपुर संभाग एवं धमतरी व कांकेर जिलों से जाने वाले हज यात्रियों के एक दिवसीय हज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 29 मई को रायपुर में किया गया। हज प्रशिक्षण शिविर में हज यात्रियों को यात्रा के समस्त अराकानों के साथ-साथ समस्त प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और हज के दौरान बरतने वाली विशेष सावधानियां, सउदी सरकार के नियम कानून कायदों की जानकारी आदि का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अतिथि खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और अध्यक्ष खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम रामगोपाल अग्रवाल ने प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को यात्रा की मुबारकबाद दी और हज के दौरान अहम स्थानों पर प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की। उन्होंने हज यात्रियों को हज प्रशिक्षण किट का भी वितरण किया। इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने भी सभी हज यात्रियों को यात्रा की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि हज यात्रा 2022 के लिए प्रदेश के सभी आवेदकों को यात्रा का अवसर प्रदान करने की व्यवस्था कराये जाने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुस्लिम समाज की ओर से आभार व्यक्त किया। राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी एवं सचिव साजिद मेमन ने बताया कि, हज कमेटी मुम्बई से प्राप्त फ्लाईट शेड्यूल अनुसार, मुम्बई ईम्बारकेशन प्वाइंट से प्रदेश के हज यात्रियों की रवानगी 18 जून से 03 जुलाई तक और वापसी 24 जुलाई से 13 अगस्त 2022 तक होगी। प्रदेश के हाजी मुम्बई से जदद्दा के लिए रवाना होंगे और उनकी वापसी मदीने से मुम्बई के लिए होगी। केन्द्रीय हज कमेटी द्वारा अभी फ्लाईट का अलॉटमेंट नहीं किया गया है। सूचना प्राप्त होने पर यथाशीघ्र सूचित किया जावेगा।
जिलों से यात्री हुए शामिल
शिविर में रायपुर जिले के 69, बलौदा बाजार के 6, गरियाबंद के 06, महासमुन्द के 07, धमतरी से 21 कांकेर से 4 एवं प्राईवेट टूर्स आपरेटर्स एवं अन्य जिलों से जाने वाले हज यात्रियों ने उपस्थित होकर यात्रा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। हज यात्रा का प्रशिक्षण सदस्य राज्य हज कमेटी के हाफिज व कारी मौलाना सै. अशफाक अहमद अंजुम, राज्य हज कमेटी के मास्टर ट्रेनर मौलाना कारी सुल्तान अहमद, मौलाना रिफअत अली, हाजी अब्दुल रज्जाक, द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा, उपाध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण श्री शिव सिंह ठाकुर, अध्यक्ष भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री सुशील सन्नी अग्रवाल, सदस्य राज्य गृह निर्माण मंडल अजय साहू, सदस्य राज्य वक्फ बोर्ड श्री फैसल रिजवी, नोमान अकरम हामिद, शेख शमसुद्दीन (तन्तु), सदस्य, रायपुर विकास प्राधिकरण पप्पू बंजारे, सदस्य श्रम कल्याण मंडल शारिक रईस खान, पार्षद नगर पालिक निगम समीर अख्तर सहित सर्वश्री इदरीश गांधी, मोहम्मद जिशान, शाहरूख अशरफी, दिलीप चौहान, बाकर अब्बास, जावेद नाना, मोहम्मद रियाज, इलियास अमन, अब्दुल असलम, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद युसूफ और मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *