Google Analytics Meta Pixel Happiness live:चलते कदमों को थोड़ा आराम और आगे बढ़ने का आराम बस से बाघ नदी से - Ekhabri.com

Happiness live:चलते कदमों को थोड़ा आराम और आगे बढ़ने का आराम बस से बाघ नदी से

बागनदी बार्डर पर 280 बसों से 10 हजार श्रमिकों को गंतव्य स्थलों के लिए रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मन अनुरूप प्रवासी कदमो को आराम मिल रहा है और थके कदमो को बसों का सहारा मिल रहा है, राजनांदगांव जिले के बागनदी बार्डर पर छत्तीसगढ़ के जिलों तथा अन्य राज्यों तक जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को बहुत ही व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से तत्परता पूर्वक बसों से गंतव्य स्थलों की ओर भेजा जा रहा है।

कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम द्वारा रात-दिन अथक मेहनत करके दो दिन में ही सारी व्यवस्थाएं कर ली गई है। बागनदी बार्डर से प्रवासी श्रमिकों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और देश के अन्य राज्यों सुरक्षित ढंग से भेजा जा रहा है। 16 मई को बसों से श्रमिकों को रवाना करने का काम शुरू हुआ। आज शाम 4 बजे तक लगभग साढ़े 10 हजार से अधिक श्रमिकों को 280 बसों से भेजा जा चुका है। चेकपोस्ट पर शाम को भी 100 से अधिक बसें उपलब्ध थीं। श्रमिकों को भोजन और स्वास्थ्य परीक्षण कराने सहित बसों में बैठाने का काम सुव्यवस्थित रूप से चल रहा है। बागनदी चेकपोस्ट में प्रवासी श्रमिकों के आने के बाद भोजन, पेयजल उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। जिला प्रशासन के त्वरित और सक्रियता से बागनदी बार्डर में श्रमिकों की भीड़ कम हो रही है। श्रमिक सुविधा अनुसार बसों से अपने घरों की ओर जा रहे हैं। बागनदी चेकपोस्ट में श्रमिकों के आने के बाद उन्हें भोजन कराया जाता है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन में श्रमिकों के लिए खाने के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। पेयजल के लिए टंकियां लगाई गई है। बागनदी स्थित पेट्रोल पंप से ही श्रमिकों के वाहनों को रवाना किया जाता है। यहां पर स्वास्थ्य जांच के लिए कैम्प लगाया गया है। इस पूरे परिसर की साफ-सफाई के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह डस्टबिन रखे गए हैं। कचरों के बॉयोमेडिकल पद्धति से निपटारे के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। स्पे्र मशीन के जरिए परिसर को सेनेटाईज किया जा रहा है। सभी बसों को दो बार श्रमिकों के बैठने के पहले और बैठने के बाद सेनेटाईज किया जा रहा है। श्रमिकों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से संबंधित अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। बागनदी चेकपोस्ट में श्रमिक सामान्य रूप से समूह में पहुंच रहे हैं।

काउंटरों में समूहों के मुखिया के नाम, मोबाईल नंबर सहित पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है। इससे श्रमिकों को संबंधित जिलों के लिए रवाना होने वाली बसों में बैठाने में काफी सहूलियत हो रही है। जरूरत के अनुरूप श्रमिक परिवारों और उनके बच्चों को चरणपादुका भी दी जा रही है। पुलिस सहायता केन्द्र में 24 घंटे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है। दूसरे राज्य जाने वाले श्रमिकों को उनके राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचाने बसों से रवाना किया जा रहा है। बसों में बैठाते समय सोशल डिस्टेसिंग का पूरा पालन किया जा रहा है। काउंटरों के पास ही बसें लगाकर श्रमिकों को बैठाया जा रहा है। दूसरे राज्यों के श्रमिकों को भी समूह में बसों में बैठाकर भेजा जा रहा है। कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य तथा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला हर दिन बागनदी चेकपोस्ट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं। कलेक्टर श्री मौर्य ने बागनदी चेकपोस्ट का निरीक्षण करने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सभी श्रमिकों के लिए भोजन, पानी, स्वास्थ्य परीक्षण तथा गंतव्य स्थलों तक बसों से रवाना करने के निर्णय के अनुरूप सारी व्यवस्थाएं की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस परिसर में 30 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कम समय में रात-दिन एक करके सभी प्रबंध किए गए है। श्रमिकों को भेजने के लिए 8 रूट बनाए गए है।

Read Also  ट्रेन हादसा : एक और जिंदगी गई, मृतकों की संख्या 13 हुई, जानिए कैसे हुई घटना

परमिशन लेकर दूसरे राज्यों से निजी वाहनों द्वारा आने वाले प्रवासियों के अलग काउंटर –
बागनदी चेकपोस्ट में विभिन्न राज्यों से परमिशन लेकर निजी वाहनों से आने वाले प्रवासियों के लिए अलग से चेकिंग काउंटर बनाया गया है। काउंटर बनने से प्रवासियों को काफी सहूलियत हो रही है। वहीं पर ही परमिशन की जांच कर छत्तीसगढ़ में प्रवेश के लिए अनुमति मिलने के बाद उन्हें रवाना किया जा रहा है।

टीम ऑन ड्यूटी
कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के लीडरशिप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, जिला खाद्य अधिकारी किशोर कुमार सोमावार, डोंगरगढ़ एसडीएम अविनाश भोई, डोंगरगांव एसडीएम वीरेन्द्र सिंह, राजनांदगांव एसडीएम मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर लोकेश धु्रव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बागनदी चेकपोस्ट की विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *