Google Analytics Meta Pixel चॉकलेट के लालच से बुलाता फिर नाबालिगों के साथ करता था हैवानियत, बनाए सैकड़ों वीडियो - Ekhabri.com

चॉकलेट के लालच से बुलाता फिर नाबालिगों के साथ करता था हैवानियत, बनाए सैकड़ों वीडियो

Ahmedabad: गुजरात से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक पेंटर ने 8 से 11 साल की चार बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया. यह घटना तब सामने आई जब एक बच्ची के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने बच्ची के माता-पिता के बयान पर जांच शुरू कर दी है. आरोपी ने नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया.

 

क्या है पूरा मामला

 

दरअसल, यह मामला गुजरात के खेड़ा का है, जहां एक लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि लड़की कुछ दिनों से बीमार थी. जब उसके माता-पिता ने इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि पटेल ने उसका यौन शोषण किया है. बाद में अन्य लड़कियों के माता-पिता भी पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पटेल ने किसी और लड़की से छेड़छाड़ या बलात्कार तो नहीं किया है.

 

पुलिस ने दी जानकारी

 

खेड़ा पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी एक पेंटर था, जो घर अकेले रहता था. वो 8 से 11 साल की बच्चियों को पैसे, चॉकलेट और बिस्कुट का लालच देता था. पुलिस ने इस मामले में बताया कि जब बच्चियां उससे मिलने घर में आती थी तो वो उसके साथ बलात्कार करता था और उसका वीडियो भी बना लेता था. पुलिस को आरोपी के फोन में कई अश्लील वीडियो मिले, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए खास जगह भी बना रखी थी.

Read Also  तेन्दूपत्ता संग्राहकों के 38 हजार बच्चों को छात्रवृत्ति से मिली नई उड़ान

 

खेड़ा एसपी राजेश गढ़िया ने बताया कि चारों लड़कियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है. उनके माता-पिता ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO)के तहत पुलिस से संपर्क किया. उन्होंने आगे बताया कि लड़कियों के साथ क्रूरता की गई और दुष्कर्म किया गया. फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है. फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *