छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने के साथ ही बच्चे अपने भविष्य को गढ़ने स्कूल जाने लगे। इसकी कई तस्वीर सामने आई है। स्कूल लगने के साथ ही सूरजपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जिससे बच्चो के भविष्य को लेकर परिजन चिंता में है।
तस्वीरों में नज़र आ रहे बच्चे रामानुजनगर ब्लाक के सुरता ग्राम पंचायत के छतापारा प्राथमिक स्कूल के बच्चे है,जिनसे शिक्षा विभाग के बीओ जानकारी लेने स्कूल पहुँचे। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ कि स्कूल खुलते ही बीओ साहब को स्कूल पहुँच कर बच्चों से जानकारी लेनी पड़ रही है। दरअसल, सुरता गांव के ग्रामीण और छात्रों का आरोप है कि छातापारा स्कूल के हेडमास्टर समयलाल शराब के नशे में स्कूल आते हैं और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी करते हैं। जब मन करता है हाजिरी लगा कर चले जाते हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से की तो उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया।
जब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से इस सम्बंध में पूछा गया तो बच्चों ने कहा कि सर, शराब के नशे में आते हैं और चले जाते हैं, वहीं शिक्षक समयलाल से इस संबंध में परिजनों ने सवाल किया तो भड़क उठे और कहने लगे कि कोई बताए तो मैंने कब शराब पी है? सारे आरोप गलत है। इसके बाद सरपंच और गांव के लोगों ने इसकी जानकारी बीओ को दिया। शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग के बीओ स्कूल अपने सहयोगियों के साथ पहुँचे और छात्रों सहित ग्रामीणों से जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुँचे थे और पहले भी ऐसा किया जा चुका है। माफी मांगने पर हिदायत देकर उन्हें पूर्व में छोड़ दिया गया था। उनके द्वारा फिर से ऐसा कृत्य सामने आने पर प्रतिवेदन तैयार किया गया और कार्यवाही के लिए चिट्टी भी वरिष्ट अधिकारियों को लिखा गया है।
स्कूल खुलने के साथ ही ऐसी तस्वीरें से कई तरह के सवालिया निशान खड़ा होती है। वहीं सबसे बड़ा सवाल यह भी उठता है कि क्या ऐसे शिक्षक सच में नशे में धुत होकर नोनिहलो का भविष्य रोशन कर पाएंगे। बहरहाल, देखना होगा कि शिक्षा विभाग के बीओ के प्रतिवेदन पर विभाग दोषी शिक्षक पर क्या कार्यवाही करता नजर आता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...