Google Analytics Meta Pixel दुर्गम क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का मिल रहा लाभ - Ekhabri.com

दुर्गम क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का मिल रहा लाभ

विकास प्रदर्शनी देखने आए जशपुर जिले के सरपंचों ने कहा
रायपुर। दुर्गम क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का अच्छा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। यह कहना है राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में लगाई गई विकास परक राज्य स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी देखने के लिए आए जशपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों का। जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी को देखने के लिए अलग-अलग जिलों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों को दिखाया गया है। आज जशपुर जिले के सरपंचों ने प्रदर्शनी को देखा और सराहा।
छायाचित्र प्रर्दशनी के माध्यम से लोगों को मिल रही शासकीय योजनाओं की जानकारी
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्गाे के आर्थिक उत्थान के लिए योजनाओं का संचालन कर रही है। ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। महिला सशक्तिकरण के सपनों को सफल करने सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से डॉक्टर अब गांव-गांव पहुंच कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहा हैं। कुनकुरी विकासखंड की ग्राम पंचायतों रेंगारघाट, केराडीह, चटकपुर, सेंद्रीमुंडा, बेमतातोली, खुटगांव आदि के सरपंचों ने कहा कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
गोधन न्याय योजना की सराहना की
इसी तरह दुलदुला विकासखंड के ग्राम कस्तूरा, विपंतपुर, वासुदेवपुर, केंदापनी, लोरो, जामपानी, कोरना आदि के सरपंचों ने सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की सराहना की। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भूमिहीन मजदूर, महिला और युवा लाभान्वित हो रहे हैं। गौठान के माध्यम से महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। महिलाएं अब आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में बढ़ रही है। महिलाओं की जीवन में खुशहाली आयी है। इसके अलावा सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना से लोगों को रोजगार मिल रहा है। छायाचित्र प्रर्दशनी के माध्यम से लोगों तक शासकीय योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों को इन योजनाओं से संबंधित सभी जानकारी विकास प्रदर्शनी के स्टाल में वितरित की जा रही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों एवं पंपलेट के माध्यम से भी मिल रही है।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *