उत्तर भारत में अभी गर्मी का कहर जारी है, हालांकि पिछले कुछ दिनों से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। इसी बीच देश के कई राज्यों में बुधवार को झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि दिल्ली एनसीआर में अब भी गर्मी का सितम जारी है। उधर केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले हफ्ते ही मानूसन दस्तक दे चुका है। इस बीच बुधवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिल गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को अगले तीन घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।
इस बीच, पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार को देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पूर्वोत्तर के राज्य असम के कई इलाकों में बारिश हुई। शहर में बारिश के बाद गुवाहाटी के कई हिस्सों में पानी भर गया। उधर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मनाली के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई।
आईएमडी ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि, “उत्तर-पूर्व बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिण रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
अगले 3 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़, झारखंड और दक्षिण ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चेन्नई शहर में भी बुधवार को भारी बारिश हुई, जबकि कर्नाटक के हुबली में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश में चल रही गर्मी की स्थिति और मानसून की शुरुआत की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।
इस साल मॉनसून की शुरुआत दो दिन पहले हुई है क्योंकि इसकी शुरुआत की सामान्य तारीख 1 जून है। इस साल, केरल में बड़े पैमाने पर प्री-मॉनसून बारिश हुई। 2023 में मानसून सीजऩ (जून-सितंबर) के दौरान पूरे देश में वर्षा हुई, इसकी लंबी अवधि के औसत का 94 प्रतिशत बारिश हुई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...