Google Analytics Meta Pixel तेज हवाओं में ढोढरीकला उतरा हेलिकॉप्टर, मुख्यमंत्री ने लगाई चौपाल - Ekhabri.com

तेज हवाओं में ढोढरीकला उतरा हेलिकॉप्टर, मुख्यमंत्री ने लगाई चौपाल

बलरामपुर-रामानुजगंज, 21 मई 2025।तेज हवाओं और तूफानी मौसम के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलिकॉप्टर आज अचानक शंकरगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत हरगवां के ढोढरीकला, कोरवाटोली नवापारा में उतरा। इस अप्रत्याशित आगमन से ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

 

मुख्यमंत्री ने महुआ के पेड़ के नीचे खटिया पर बैठकर ग्रामीणों के साथ सीधी चौपाल की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में धान खरीदी और आवास जैसी योजनाएं पूरी की गईं हैं, और विकास की गति आगे भी तेज बनी रहेगी।

 

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से व्यक्तिगत रूप से संवाद करते हुए पानी और सड़क जैसी समस्याओं पर तुरंत कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों की पहचान कर शीघ्र निर्माण कार्य आरंभ करने को कहा।

 

शिविर में की घोषणाएं:

 

  • 10 लाख की लागत से सीसी रोड

  • सामुदायिक भवन निर्माण

  • झीकी नाला में पुलिया

  • नए हैंडपंप और बोरवेल

 

हरगवां पंचायत में 100% आवेदन निराकरण:

 

सुशासन तिहार के तहत हरगवां ग्राम पंचायत में कुल 111 जनमांग आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया गया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि यही सक्रियता सुशासन की असली पहचान है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुंच सुनिश्चित करना है। समाधान शिविरों से जनता की समस्याएं मौके पर ही हल की जा रही हैं।

 

मौजूद रहे प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि:

 

इस अवसर पर सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, एसपी बैंकर वैभव रमनलाल, वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेई, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर समेत अनेक अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Read Also  पश्चिम चंपारण में अमित शाह की सभा 

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *