MBBS सीट में NRI कोटा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। MBBS सीट में NRI कोटा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका सुनने से मना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। दरअसल, पंजाब सरकार ने NRI कोटे से दाखिले में करीबी रिश्तेदारों और आश्रितों को भी शामिल कर लिया था, जिसे हाई कोर्ट ने रद्द किया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने इसे पैसा उगाहने का तरीका बताया. यह पूरी तरह धोखाधड़ी है कि मेरिट वाले छात्र दाखिला नहीं ले पा रहे और लोगों को अपने NRI मामा, चाचा, मौसा तक के नाम पर एडमिशन दे दिया जाए। पिछले महीने पंजाब सरकार ने NRI कोटे में यह बदलाव किया था।
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी और हेल्थ साइंसेज ने चंडीगढ़ और पंजाब राज्य की ओर से मेडिकल यूजी कार्सेज में एडमिशन के लिए प्रोस्पेक्टस जारी किया था था। इसमें यूजी कोटा की अंतिम तिथि 16 और पंजाब राज्य के लिए 15 अगस्त बताई गई थी। याचिका में कहा गया कि प्रदेश सरकार ने फॉर्म सबमिट होने के बाद 20 अगस्त को एडमिशन प्रोसेस चेंज कर दिया था। इसके अलावा एनआरआई कोटे के नियमों में बदलाव किया था। आरोप है कि एनआरआई कोटे की सीटें खाली रहने पर अन्य उम्मीदवारों को एनआरआई कोटा के जरिये एमबीबीएस में एडमिशन दे दिया गया था।
याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में कहा था कि 22 अगस्त को एक नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इसके बाद संस्थान ने एनआरआई कोटा 15 फीसदी कर दिया था। आरोप है कि डॉ बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीटयूट मेडिकल साइंसेज मोहाली में एमबीबीएस की जनरल सीटें कम कर दी गई थी। इसे एनआरआई कोटा बना दिया गया। आरोप है कि जो प्रॉस्पेक्टस जारी हुआ था, उसके अनुसार एडमिशन नहीं हुए हैं। उसे बीच में ही बदल दिया गया था। इस समय पंजाब में एनआरआई कोटे की एमबीबीएस की लगभग 185 सीटें और बीडीएस की 196 सीटें हैं। वहीं, पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई के लिए सीटें पहले से ही आरक्षित हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By Reporter 1 /
February 22, 2026 /
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...