हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट आपूर्तिकर्ता ‘रोसमेर्टा सेफ्टी सिस्टम्स’ की वेबसाइट बुधवार को किसी ने हैक कर ली। इससे करीब पांच घंटे के लिए नंबर प्लेट और रंगीन कोड स्टीकर की बुकिंग का काम ठप हो गया। यह जानकारी कंपनी के प्रवक्ता ने दी।
कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक वेबसाइट सुबह करीब 10.50 बजे हैक हुई और शाम को समस्या समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच में केस दर्ज कराया गया है। इस वेबसाइट को इस्तेमाल करने वालों का डेटा खतरे में होने की आशंका है। इसे देखते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
इससे पहले दिल्ली परिवहन विभाग ने बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और रंगीन कोड स्टीकर वाले 239 वाहन मालिकों को चालान जारी किया था। दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों पर हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) और कलर-कोडेड फ्यूल प्लेट को अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।
इसे लेकर वाहन मालिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, कई जगहों पर ऑनलाइन समस्याएं आ रही हैं तो कहीं पर इसके लिए एक्स्ट्रा चार्ज लिया जा रहा है। समस्याओं के चलते HSRP को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है। वाहनों में अब HSRP ना लगवाने पर भारी जुर्माने का प्रावधान है। हालांकि अभी इस जुर्माने पर रोक लगा दी गई है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि नंबर प्लेट नहीं लगानी होगी। यह योजना पूरे देश में लागू है लेकिन कम ही राज्य इसका पालन कर पा रहे हैं।
नए कानून के मुताबिक, एक दिसंबर से यदि कोई व्यक्ति अपने वाहन को बेचने, बैंक का नाम कटवाने या आरसी लेने के लिए आता है, तो पहले उससे HSRP के बारे में पूछा जाएगा और यदि उसने आवेदन दिया है तो संबंधित रसीद देखी जाएगी। यदि उसने रसीद नहीं दिखाई तो उसका काम नहीं किया जाएगा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की होम डिलीवरी भी हो रही है। यानी नई नंबर प्लेट के लिए किसी को भी इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है, घर बैठे भी इसके लिए आवेदन किया जा सकता है और नंबर प्लेट घर पर ही मिल जाएगी।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) एल्युमिनियम की बनी होती है और इसकी मोटाई 1एमएम होती है। इसकी खासियत है कि कोई अपराध करने के बाद अपनी पहचान छुपाने के लिए इसे तोड़ना चाहे तो यह प्लेट जल्दी टूटती नहीं है। मुड़ जाएगी लेकिन टूटेगी नहीं। पहले की नंबर प्लेट आसानी से टूट जाती थी। प्लेट पर एक थ्रीडी होलोग्राम लगा होता है जिस पर क्रोमियम की एक हॉटमार्किंग होती है जो नहीं निकलती है। जितना भी स्क्रैच करें, यह मार्किंग प्लेट पर से नहीं छूटती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...