नवा रायपुर, 04 मई 2025 — इंद्रावती भवन के सेमिनार कक्ष में परिवहन सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश और अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर की अध्यक्षता में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) को लेकर राज्य स्तरीय उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारियों एवं एचएसआरपी के लिए अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में नागरिकों को सुविधाजनक और समयबद्ध ढंग से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट उपलब्ध कराने के लिए व्यापक रोडमैप तैयार किया गया। बताया गया कि राज्य में 1 अप्रैल 2019 से पूर्व पंजीकृत लगभग 50 लाख वाहनों में से अब तक करीब 3 लाख नंबर प्लेट के ऑर्डर प्राप्त हो चुके हैं।
हर जिले में बनेंगी मोबाइल टीम, तेजी से होगा फिटमेंट
फिटमेंट प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रत्येक जिले में वाहनों की संख्या के अनुसार मोबाइल और कैंप टीम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर में 5, दुर्ग में 8, बिलासपुर में 6, रायगढ़ में 6, कोरबा में 5, अम्बिकापुर में 4 समेत सभी जिलों में टीमों की संख्या तय की गई है। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर नंबर प्लेट के ऑर्डर लेंगी और आवश्यकतानुसार नंबर अपडेट करेंगी।
15 दिन से अधिक की वेटिंग नहीं होगी, मशीनें भी बढ़ेंगी
बैठक में निर्देश दिए गए कि 15 दिनों से अधिक की वेटिंग किसी भी स्थिति में न हो। इसके लिए सभी जिलों में मशीनों की संख्या बढ़ाने, नोडल अधिकारी नियुक्त करने और उनके मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं।
3 महीने में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
परिवहन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कंपनियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए आगामी 3 महीनों में सभी योग्य वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट फिट करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दूरस्थ जिलों में अगले दिन तक और अन्य जिलों में उसी दिन प्लेट लगाने की समयसीमा तय की गई है।
बैठक में संयुक्त परिवहन आयुक्त यू.बी.एस. चौहान, उप परिवहन आयुक्त मनोज ध्रुव, कृष्ण कुमार पटेल, वित्त संचालक जी.आर. देवांगन, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी योगेश्वरी वर्मा सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी एवं रियल मेज़ॉन व रॉस मार्टा जैसी अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...