रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष डॉ. के.एन. किशोर ने की। संस्थापक महासचिव डॉ. बिचित्रानंद पंडा ने एसोसिएशन की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष विनोद सावंत ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण रखा।
बैठक में पूर्व छात्रों ने एलुमनी नेटवर्क को मजबूत करने, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक सहयोग बढ़ाने तथा विश्वविद्यालय हित में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर अपने सुझाव दिए। अंत में गुलशन वर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए एसोसिएशन को सक्रिय एवं सशक्त मंच के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।









