रायपुर। शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SSIPMT) और डॉ. अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य शिक्षा, चिकित्सा, नवाचार और जनस्वास्थ्य के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है।
इस MOU के अंतर्गत दोनों संस्थाएं मिलकर आयुर्वेद पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने, जागरूकता फैलाने और युवाओं को भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति की ओर प्रेरित करने के लिए कार्य करेंगी।
SSIPMT स्टाफ को मिलेगा विशेष छूट का लाभ
डॉ. अभिमन्यु आयुर्वेद हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अभिमन्यु साहू ने बताया कि इस समझौते के तहत SSIPMT संस्थान के समस्त स्टाफ को आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं में विशेष छूट दी जाएगी। इसके साथ ही हॉस्पिटल परिसर में नियमित रूप से हेल्थ अवेयरनेस कैंप, योग शिविर और आयुर्वेद परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे।
आयुर्वेद से जटिल बीमारियों का प्रभावी इलाज
डॉ. साहू ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में गृध्रसी (साइटिका), पक्षाघात (पैरालिसिस), बवासीर (पाइल्स) जैसी जटिल बीमारियों सहित आधुनिक जीवनशैली और प्रदूषणजनित रोगों का सफलतापूर्वक उपचार संभव है। इस पहल से लोगों को प्राकृतिक और बिना दुष्प्रभाव वाली चिकित्सा अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।
तकनीकी शिक्षा और पारंपरिक चिकित्सा का अनूठा संगम
समझौते पर SSIPMT की ओर से चेयरमैन निशांत त्रिपाठी और हॉस्पिटल की ओर से निदेशक डॉ. अभिमन्यु साहू ने हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थानों ने इस सहयोग को तकनीकी शिक्षा और पारंपरिक चिकित्सा का समन्वय बताते हुए कहा कि यह समाज और छात्रों दोनों के लिए लाभकारी साबित होगा।
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...