Google Analytics Meta Pixel HNLU का दीक्षांत समारोह 31 जुलाई को - Ekhabri.com

HNLU का दीक्षांत समारोह 31 जुलाई को



– न्यायमूर्ति एन.वी. रमना होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU) रायपुर का पांचवां दीक्षांत समारोह 31 जुलाई को होटल बेबीलोन कैपिटल, रायपुर में होगा। एचएनएलयू को इंडिया टुडे द्वारा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 5 वें स्थान पर और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रियल इम्पैक्ट (WURI) द्वारा 2021 के दौरान समाज के लिए वास्तविक योगदान के लिए विश्व के विश्वविद्यालयों में 50/100 स्थान पर रैंकिंग की गयी है।



भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. रमना ने दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा दीक्षांत उद्बोधन देंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एवं एचएनएलयू के कुलाधीक्षक न्यायमूर्ति एस अब्दुल नज़ीर, समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं एचएनएलयू के कुलाधिपति माननीय न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी छात्र छात्रों को उपाधि प्रदान करेंगे।


उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. आर. शाह, एवं बी. वी. नागरत्ता, छत्तीसगढ़ के माननीय विधि मंत्री मोहम्मद अकबर, माननीय उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, जनजातीय कार्य मंत्री प्रेम साय सिंह, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय के अग्रवाल, न्यायमूर्ति पी. सैम कोशी, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दीपक गुप्ता, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जी. रघुराम (एनजेए भोपाल के पूर्व निदेशक) और छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले अन्य प्रख्यात न्यायविदों में आईआईएलएम विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर प्रो रणबीर सिंह, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमनी, सोनीपत में एसआरएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमजीत एस. जसवाल, एनएलआईयू भोपाल के कुलपति प्रो. वी. विजयकुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद मिरी, श्री अग्रवाल वरिष्ठ अधिवक्ता, डॉ. निर्मल शुक्ला वरिष्ठ अधिवक्ता बिलासपुर, छत्तीसगढ़ सरकार के सचिव और राज्य के अन्य प्रतिष्ठित विधिज्ञ सम्मिलित हैं।

Read Also  अंबिकापुर में हज यात्रियों को भावभीनी विदाई, मंत्री ने दी शुभकामनाएं

246 छात्रों को मिलेगी डिग्री

दीक्षांत समारोह में B.A.LL.B (ऑनर्स) बैच 2015-2020 के 160, बी.ए.एलएल.बी. (ऑनर्स) बैच 2016-2021 के 147 साथ ही 2019-2020 एवं 2020-2021 के एलएलएम के 49 और पीएचडी के लिए 4 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इस दीक्षांत समारोह में कुल 246 छात्र स्वयं उपस्थित होकर डिग्री लेंगे जबकि कुछ छात्र छात्राओं को उनकी अनुपस्थिति में डिग्री दी जाएगी।


23 छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक

दीक्षांत समारोह के दौरान, कुल 23 छात्रों को एचएनएलयू में अध्ययन में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें कुलाधिपति स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ राज्य बार काउंसिल स्वर्ण पदक, स्वर्गीय कमल नारायण शर्मा स्वर्ण, स्वर्गीय श्रीमती शांतिदेवी अग्रवाल मेमोरियल गोल्ड मेडल, विद्याधर मिश्रा मेमोरियल गोल्ड मेडल, दिनेश प्रसाद श्रीवास्स्व मेमोरियल गोल्ड मेडल, स्वर्गीय हमीदुल्लाह खान पूर्व विधायक कबीरधाम गोल्ड मेडल, स्वर्गीय के. पी. मुंशी स्वर्ण पदक, सैयद वकील अहमद रिजवी स्वर्ण पदक सहित अन्य महत्वपूर्ण पदक शामिल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

राज्योत्सव 2026: हथकरघा की खूबसूरत परंपरा ने मोहा लोगों का मन, देशभर की साड़ियां बनीं आकर्षण

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...

मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाने की संभावना, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...

छत्तीसगढ़ में बनेगा विश्वस्तरीय विज्ञान केंद्र, IISc बेंगलुरु से होगा सहयोग

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...

राज्योत्सव में कृषि विभाग का स्टॉल बना आकर्षण, हरियाली के बीच दिखी आधुनिक खेती की झलक  

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, सरकार ने तेज की तैयारी

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...

45 हजार बच्चों को मिला नया जीवन, सत्य साईं अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को केंद्रीय मंत्री ने बताया पूरे देश का रोल मॉडल

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...

पुलिस की छापामार कार्रवाई में करोड़ो का प्रतिबंधित गुटखा हुआ जप्त 

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...

एकता नगर में छत्तीसगढ़ के जवानों का जलवा, महिला कमांडो की वीरता की सराहना

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...