Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के 181 जांबाजों को सम्मान - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के 181 जांबाजों को सम्मान

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदक की घोषणा की है। इस बार सबसे अधिक पदक छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए जाएंगे। प्रदेश के 181 पुलिसकर्मी हैं, जिनमें वरिष्ठ अधिकारी, निरीक्षक, उप निरीक्षक, एएसआई, हवलदार और आरक्षक शामिल हैं। प्रमुख अधिकारियों में एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी विजय पांडे और एसपी आईके एलेसेला जैसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनको उत्कृष्ट सेवा और विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उनके योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की।

 

 

 

छत्तीसगढ़ के कई जवानों को विशेष रूप से कांकेर नक्सल मुठभेड़ में योगदान के लिए पदक से सम्मानित किया जा रहा है। इस मुठभेड़ में पुलिस बल द्वारा नक्सलियों का सफलतापूर्वक सामना किया गया था। यह प्रदेश में शांति बहाली और सुरक्षा बनाए रखने के प्रयासों में मील का पत्थर साबित हुआ। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के आईजी अमरेश मिश्रा को एनआईए यानी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण में उत्कृष्ट जांच कार्य के लिए चयन किया गया है। सब-इंस्पेक्टर अजय सिन्हा को जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस ऐलान से न केवल इन बहादुर पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को भी सम्मान और प्रेरणा मिलेगी।

 

 

 

 

गृह मंत्रालय की ओर से हर साल विशेष ऑपरेशन, जांच और फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले देशभर के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाता है। साल 2024 में छत्तीसगढ़ के 181 अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के साथ कांकेर के पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण ऐलिसेला के अलावा जिले के 57 अधिकारियों और कर्मचारियों को इस पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा दिवाली के एक दिन बाद की गई। इस पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर की जाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *