लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार के दंपती समेत सात की मौत हो गई। मरने वालों में कार चालक, पत्नी, बेटा-बेटी, दो सालियां व सास शामिल हैं। हादसे में केवल चालक का एक ही बेटा बचा है। हादसा उन्नाव के लोधाटीकुर गांव के पास हुआ। कार चालक, पत्नी, बेटी, एक साली व सास की मौत मौके पर ही हो गई। चार वर्षीय बेटे व दूसरी साली की इलाज के दौरान मौत हुई। घायल 10 वर्षीय बेटे लक्ष्यवीर की हालत सामान्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
दिवंगत दिनेश बीते सोमवार को परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन और आगरा घूमने के लिए अर्टिगा कार से निकले थे। शुक्रवार को सभी घर लौट थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन पर ट्रक के पीछे तीन कारें चल रही थीं। अचानक ट्रक चालक के ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहे दिनेश ने भी ब्रेक लगाया तभी पीछे की कार ने टक्कर मार दी। करीब 100 किमी की रफ्तार में ब्रेक लेने और अचानक टक्कर लगने से दिनेश स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठे।
कार हवा में उछली और 10 बार पलटते हुए डिवाइडर पार करके दूसरी लेन पर एक अन्य कार से टकरा गई। कार की छत उड़ने के साथ ही उसके परखचे उड़ गए। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी आरके चंदेल के मुताबिक टक्कर मारकर भागी हरियाणा नंबर की कार को लखनऊ के रेवरी टोल पर रोककर चालक को पकड़ लिया गया। दुर्घटना स्थल से टोल प्लाजा की दूरी एक किमी है, इसे देखते हुए वहां वाहनों की रफ्तार 80 किमी प्रतिघंटा निर्धारित है। इसका बोर्ड भी लगा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...