Google Analytics Meta Pixel नाली को लेकर बड़ा हंगामा ,पेट्रोल पम्प का मालिक गटर में जा घुसा - Ekhabri.com

नाली को लेकर बड़ा हंगामा ,पेट्रोल पम्प का मालिक गटर में जा घुसा

जशपुर। बड़ी खबर जशपुर से आ रही है। यहां नाली बनाने को लेकर एक पेट्रोल पम्प संचालक ने जमकर हंगामा किया। हंगामे का आलम यह था कि पेट्रोल पम्प संचालक नाली के गटर में कूद गया और नाली के गटर से ही फेसबुक लाईव करने लगा। पेट्रोल पम्प संचालक का आरोप है कि नगरपालिका अधिकारी शुक्रवार को अचानक पूरे सरकारी लाव लश्कर के साथ आई और उनके पेट्रोल के ठीक सामने की जमीन पर नाली खोदना शुरू कर दी, बल्कि पेट्रोल पंप के ठीक सामने पूरा गड्ढा खोद दिया । नगरपालिका के इस कार्रवाई से आक्रोशित पेट्रोल पम्प संचालक गन्दी नाले के गटर में घुस गया और व्यापारी का पूरा परिवार भी सड़क पर आ गया। गटर के पानी में खड़ा होकर फेसबुक लाईव करते हुए पेट्रोल पम्प संचालक आनंद गुप्ता ने बताया कि जिस जमीन पर आज नगरपालिका द्वारा जेसीबी से खुदाई की गई वो उसकी निजी जमीन है और इस जमीन का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है, लेकिन नगरपालिका अधिकारी ने जबरन उसके पेट्रोल पम्प के सामने की जमीन जो गंदी नाली की निकासी के लिए नाली बना दिया गया इसके चलते उसका लाखों का नुकसान हो गया। व्यापारी का कहना है कि उसे बार बार प्रशासन के द्वारा परेशान किया जाता है और आज स्थिति ऐसी आ गई कि उसे और उसके परिवार को गंदे नाली के गटर में रहना पड़ रहा है। इनका यह भी आरोप है कि नगरपालिका सीएमओ ज्योत्स्ना टोप्पो ने उन्हें फोन कर के कहा कि वह उसके पेट्रोल पम्प के ठीक सामने से नाली निकालेगी और वह तुरंत लाव लश्कर लेकर पेट्रोल पम्प आ गयी और सामने की जमीन की जेसीबी से खुदवाना शुरू कर दिया । इसके चलते उसका पेट्रोल पम्प बन्द हो गया। ग्राहकों के आवागमन का कोई रास्ता नहीं छोड़ा । इनका आरोप है कि प्रशासन उनके परिवार को जलील करने पर तुला है। उसे परेशान किया जा रहा है ।

पेट्रोल पंप संचालक ने पाट दिया नाला: नगरपालिका अधिकारी

पेट्रोल पम्प संचालक द्वारा पूरे हंगमे के किये गए लाईव के वीडियो में नगरपालिका अधिकारी द्वारा यह कहा जा रहा है कि जहां खुदाई की गई है वहां एक नाला हुआ करता था जिसे पेट्रोल पम्प संचालक के द्वारा भर दिया गया था जिसके चलते बरसात का पानी सड़क पर जमा हो जाता है और यह समस्या बीते 3 सालों से बनी हुई है। उसको देखते हुए नगरपालिका अधिकारी द्वारा आज फोन करके पेट्रोल पम्प संचालक को नाली के लिए रास्ता देने की बात कही, लेकिन पेट्रोल पम्प संचालक जब रास्ता देने तैयार नहीं हुआ तो सीएमओ पेट्रोल पंप के सामने जेसीबी लेकर पहुंच गयी और नाली बनाना शुरू कर दी। पेट्रोल पंप संचालक द्वारा नगरपालिका सीएमओ और उसके बीच हुए बात चीत की आॅडियो रिकार्डिंग में वह बोल रही है कि पेट्रोल पम्प के सामने के नाले को इनके द्वारा भर दिया गया इसलिए उन्होंने उसी जमीन पर खुदाई करवा दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...