– जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण
– शहीदों के परिजनों से सीएम का वादा, हर सुख-दुख में साथ
जगदलपुर । झीरम हमले में शहीद होने वालों की स्मृति में लालबाग में बनाए गए झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां सौ फीट ऊंचा तिरंगा लहराया। यह तिरंगा झीरम के शहीदों की याद में लगातार लहराता रहेगा। झीरम कांड की नवमीं बरसी पर शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पित करने जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले लालबाग में बनाए गए झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण किया और झीरम के शहीदों की याद में विशाल तिरंगा फहराया। शहीदों की याद झीरम मेमोरियल में यह सौ फीट ऊंचा तिरंगा लहराता रहेगा। मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी के शहीदों को सलामी दी तथा झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 25 मई है। नौ साल पहले आज ही के दिन बस्तर की झीरम घाटी में नक्सली हमले में हमने अपने अनेक वरिष्ठ नेताओं, जवानों सहित 32 लोगों को खो दिया था। उन 32 शहीदों में कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार, योगेंद्र शर्मा जैसे अनेक लोगों के नाम शामिल हैं। बहुत से कार्यकर्ता, जवान और आम लोग भी उस हमले में शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि झीरम के शहीदों को नमन करते हुए मैं जगदलपुर में बनाए गए झीरम घाटी शहीद स्मारक को लोकार्पित कर रहा हूं झीरम घाटी की हृदयविदारक घटना में शहीदों को नमन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पंक्ति के जन नायक परिवर्तन के लिए निकले थे। पूरे प्रदेश, किसानों, युवाओं, छात्रों, बच्चों, महिलाओं के जीवन में परिवर्तन चाहते थे। आज वे हमारे बीच नहीं पर उनका मार्गदर्शन सदैव बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में हर किसी के साथ न्याय हो रहा है। आज हमारे नेता होते तो बहुत खुश होते। वो जहां भी होंगे, आज हम सभी को आशीष दे रहे होंगे। सरकार शहीद परिवारों के सुख दुख में हम सभी साथ है। हम सभी शहीदों के परिवारों के साथ परिवार की तरह जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी शहीद मेमोरियल में शहीदों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शहीदों के परिजनों की हिम्मत और हौंसले की तारीफ की तथा हर सुख-दुख में साथ रहने का वायदा किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों को शाल, श्रीफल और पौधे के रूप में झीरम स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 2, 2026 /
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...