Google Analytics Meta Pixel झीरम के शहीदों की याद में लहराया सौ फीट का तिरंगा - Ekhabri.com

झीरम के शहीदों की याद में लहराया सौ फीट का तिरंगा

– जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण
– शहीदों के परिजनों से सीएम का वादा, हर सुख-दुख में साथ
जगदलपुर । झीरम हमले में शहीद होने वालों की स्मृति में लालबाग में बनाए गए झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां सौ फीट ऊंचा तिरंगा लहराया। यह तिरंगा झीरम के शहीदों की याद में लगातार लहराता रहेगा। झीरम कांड की नवमीं बरसी पर शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पित करने जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले लालबाग में बनाए गए झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण किया और झीरम के शहीदों की याद में विशाल तिरंगा फहराया। शहीदों की याद झीरम मेमोरियल में यह सौ फीट ऊंचा तिरंगा लहराता रहेगा। मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी के शहीदों को सलामी दी तथा झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 25 मई है। नौ साल पहले आज ही के दिन बस्तर की झीरम घाटी में नक्सली हमले में हमने अपने अनेक वरिष्ठ नेताओं, जवानों सहित 32 लोगों को खो दिया था। उन 32 शहीदों में कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार, योगेंद्र शर्मा जैसे अनेक लोगों के नाम शामिल हैं। बहुत से कार्यकर्ता, जवान और आम लोग भी उस हमले में शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि झीरम के शहीदों को नमन करते हुए मैं जगदलपुर में बनाए गए झीरम घाटी शहीद स्मारक को लोकार्पित कर रहा हूं झीरम घाटी की हृदयविदारक घटना में शहीदों को नमन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पंक्ति के जन नायक परिवर्तन के लिए निकले थे। पूरे प्रदेश, किसानों, युवाओं, छात्रों, बच्चों, महिलाओं के जीवन में परिवर्तन चाहते थे। आज वे हमारे बीच नहीं पर उनका मार्गदर्शन सदैव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में हर किसी के साथ न्याय हो रहा है। आज हमारे नेता होते तो बहुत खुश होते। वो जहां भी होंगे, आज हम सभी को आशीष दे रहे होंगे। सरकार शहीद परिवारों के सुख दुख में हम सभी साथ है। हम सभी शहीदों के परिवारों के साथ परिवार की तरह जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी शहीद मेमोरियल में शहीदों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शहीदों के परिजनों की हिम्मत और हौंसले की तारीफ की तथा हर सुख-दुख में साथ रहने का वायदा किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों को शाल, श्रीफल और पौधे के रूप में झीरम स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *