रायपुर, 5 अप्रैल 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर अब लाल आतंक के साये से बाहर निकलकर उन्नति और विश्वास की ओर बढ़ रहा है। यह बदलाव डीआरजी, कोबरा बटालियन, छत्तीसगढ़ पुलिस और पैरा मिलिट्री बलों की बहादुरी और निरंतर प्रयासों से संभव हुआ है।
शाह ने बताया कि अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना से कई गाँव नक्सल मुक्त हो रहे हैं। उन्होंने रायपुर और जगदलपुर में नक्सली हिंसा में घायल जवानों के बेहतर इलाज के लिए विशेष अस्पताल खोलने की भी घोषणा की। जवानों से आत्मीय संवाद में उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।

बस्तर की संस्कृति को सराहा
अमित शाह ने ‘बस्तर पण्डूम’ जैसे सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन बस्तर की कला, खानपान, पहनावे, आभूषण और संगीत को देश-दुनिया तक पहुँचाने का सशक्त मंच बन चुका है।
भय से विश्वास की ओर बढ़ता बस्तर: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अमित शाह की उपस्थिति हर बार प्रदेश के जवानों को नया जोश देती है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब आतंक से विकास की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय नेतृत्व और जवानों के साहस ने बस्तर को नई दिशा दी है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर की शांति के लिए सुरक्षा बल पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। नक्सलवाद को खत्म करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और यह लक्ष्य हम सबके सहयोग से पूरा होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...