भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (आईसीसी) द्वारा जारी टी-20 अंतरराष्ट्रीय पुरुष रैंकिग में बल्लेबाजों की सूची में फिर करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में 36 गेंद में 69 रन की मैच विजयी पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार के नाम 801 रेटिग अंक हो गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को दो रेटिग अंकों से पछाड़ कर दूसरा स्थान हासिल किया।
सूर्यकुमार की हैदराबाद में खेली गई इस दमदार पारी से भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। वह पहले भी दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में प्रभावश्ााली प्रदर्शन के बाद यह मुकाम हासिल किया था।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने स्थान पर बने हुए हैं, जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रैंकिग में एक स्थान का सुधार किया है। रोहित 13वें तो वहीं कोहली 15वें स्थान पर पहुंच गए। रोहित ने आस्ट्रेलिया सीरीज की तीन पारियों में क्रमश: 11, 46 और 17 रन बनाए। कोहली ने इन मैचों में दो, 11 और 63 रन की पारियां खेली। इस सीरीज में 55, 10 और एक रन की पारी खेलने वाले भारतीय उप-कप्तान लोकेश राहुल को रैंकिग में चार स्थान का नुकसान हुआ है और वह 22वें पायदान पर फिसल गए हैं।
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन से शीर्ष पर 861 रेटिग अंकों के साथ अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। गेंदबाजों में भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल (18वें) और युजवेंद्रा सिह चहल ( 26वें) तथा तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (37वें) अपनी-अपनी रैंकिग में सुधार करने में सफल रहे। गेंदबाजों की रैंकिग की अगुआई आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कर रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार को नुकसान उठाना पड़ा और वह 10वें स्थान पर खिसक गए। अन्य बल्लेबाजों में मैथ्यू वेड (67वें), कैमरन ग्रीन (67वें) और टिम डेविड (109वें ) बल्लेबाजी रैंकिग में सुधार करने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। ग्रीन और डेविड ने भारत के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच में अर्धशतक जमाया था।
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 31, नाबाद 81 और 34 रन की पारियों के दम पर रैंकिग में आठ स्थान का सुधार किया। वह 29वें स्थान पर हैं। टीम के उनके साथी खिलाड़ी बेन डकेट इन तीन मैचों में 43, नाबाद 70 और 33 रन बनाकर रैंकिग में सुधार के साथ 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...