Google Analytics Meta Pixel पराली जली तो अधिकारियों का रुकेगा इंक्रीमेंट, निलंबन भी संभव - Ekhabri.com

पराली जली तो अधिकारियों का रुकेगा इंक्रीमेंट, निलंबन भी संभव

जालंधर/पटियाला -पराली जलने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार अब और सख्ती करने जा रही है। अब पराली जलने पर नोडल व कलस्टर अधिकारियों का इंक्रीमेंट रोका जा सकता है। इसके अलावा उनके निलंबन पर भी विचार किया जा रहा है। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने शनिवार को कलस्टर और नोडल अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पराली जलाने का एक भी मामला सामने आया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिले में 189 नोडल अधिकारी और 54 क्लस्टर कोऑर्डिनेटर नियुक्त हैं। उन्होंने अधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं की जांच के बाद पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) और पंजाब रिमोट सेसिंग सेंटर (पीआरएससी) की ओर से तैयार एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) मोबाइल एप्लिकेशन से रोजाना साझा करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में पराली जलाई गई उस कलस्टर अधिकारी का इंक्रीमेंट काटने और निलंबन पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धान की पूरी कटाई तक अधिकारियों को कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। अधिकारी अपने क्षेत्र में ‘जीरो फार्म फायर’ सुनिश्चित करेगा। जहां अभी कटाई होनी बाकी, वहां के थाना प्रभारियों समेत अधिकारियों को नियमित तौर पर खेतों का दौरा करने और उन गांवों के सरपंचों और किसानों के साथ बैठक करने को भी कहा गया है। इस साल बाढ़ के कारण शाहकोट, लोहियां और आसपास के प्रभावित इलाकों में धान की बिजाई देरी से हुई है। इससे फसल की कटाई भी देरी से हो रही है। पंजाब में चार फीसदी रकबे पर धान की कटाई अभी बाकी है। इससे साफ है कि पराली जलने का सिलसिला फिलहाल थमेगा नहीं। उधर, शनिवार को सूबे में पराली जलने के 637 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, खेतीबाड़ी, राजस्व व जिला प्रशासनों के 8000 कर्मियों-अधिकारियों को फील्ड में उतारा है। आंकड़ों के मुताबिक पराली जलाने पर 6436 किसानों पर अब तक करीब एक करोड़ 66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, 586 किसानों के लैंड रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। इसके बाद अब यह किसान सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे और न ही अपनी जमीन के बदले लोन ले सकेंगे और न ही गिरवी रख सकेंगे। साथ ही 559 किसानों के खिलाफ पर्चे भी दर्ज किए गए हैं। शनिवार को पराली जलाने के 637 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 120 मामले अकेले मोगा जिले के हैं। इस सीजन में पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या 33719 हो गई है।

Read Also  cyclonic storm: तूफानी बारिश के साथ फ्लैश फ्लर्ड का अलर्ट, दिल्ली समेत पूरे देश में भारी बारिश के आसार

बठिंडा का एक्यूआई 319 पहुंचा

पराली के लगातार जलने से फिलहाल एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) भी कम नहीं हो रहा है। शनिवार को बठिंडा का एक्यूआई 319 रहा। वहीं जालंधर का 263, खन्ना का 200, लुधियाना का 217, पटियाला का 213 और अमृतसर का 197 दर्ज किया गया।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *