Google Analytics Meta Pixel मलाइका अरोड़ा का डंडा योग करें तो बैली फैट होगा कम - Ekhabri.com

मलाइका अरोड़ा का डंडा योग करें तो बैली फैट होगा कम

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा फिट सेलिब्रिटीज में से एक हैं। उनका इंस्टाग्राम पेज कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन है। वह अक्सर अपने इंस्टा पेज पर योग की वीडियो पोस्ट करने साथ ही फैंस को हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाने की भी सलाह देती रहती हैं। वह मुश्किल योगा पोज करती हुई नजर आती हैं। मलाइका का एक ऐसा योग, जिसे फॉलो कर आप भी बैली फैट कम कर सकते हैं।

 

 

 

मलाइका 50 की उम्र में भी बेहद कमसीन और हसीन दिखती हैं। उनकी ढलती उम्र में भी इतना यंग लगने का राज उनका रेग्यूलर योग करना है। मलाइका की तरह अगर आप भी फिट दिखना और लगना चाहते हैं तो उनका डंडा योग आसन फॉलो कर सकते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपने योग स्टूडियो से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह डंडा योग करती नजर आ रही थीं। यह वजन घटाने में काफी कारगर साबित होता है। इसको करने के लिए बांस की छड़ी का सहारा लेते हुए, मलाइका ने इसे “शानदार मंडे वर्कआउट” कहा था।

 

 

डंड़ा योग करने के लिए मलाइका ने अपने हाथों में एक छड़ी को ऊपर उठाया। इसके बाद अपने दोनों पैरों को फैलाती हैं। इस योग को करने के लिए पहले एक पैर को ऊपर उठाया और फिर स्टिक को पकड़ते हुए स्क्वाट पोजिशन लेने से पहले पैर को योगा मेट पर वापस रख दिया। इस डंडा योग की हेल्प से मलाइका अपनी बॉडी की साइड की चर्बी को कम करती हैं।

 

 

मलाइका ने दंडा योग करने के फायदे भी बताए थे, जो बेसिकली बैली फैट कम करने में मदद करता है। इस आसन को करने में हाथों और पैरों को फैलाया जाता है तो ये बॉडी को रिलैक्स भी करता है। मलाइका ने इस आसन के फायदे बताते हुए लिखा था, “दंडा योग मेरे फेवरेट योगा फॉर्म्स में से एक है। इसके ये फायदे हैं।

 

 

यह पेट की चर्बी कम करने के लिए एक शानदार कसरत है, खासकर आपकी कमर के आसपास की चर्बी को कम करने के लिए। यह हाथ-पैर और रीढ़ की मांसपेशियों को काफी स्ट्रेच देता है। ये बॉडी को पूरी तरह से रिलैक्स करता है। इस आसन को करने के लिए किसी छड़ी की जरूरत नहीं है, तौलिया और पानी की बोतल जैसे ऑप्शन से भी इस आसन को किया जा सकता है। अगर आपकी साइड बॉडी में भी काफी फैट जमा हो गया है तो इस डंडा योग को करना शुरू कर दीजिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *