Google Analytics Meta Pixel भारत को मिले तीन अपाचे हेलिकॉप्टर, पाकिस्तानी सीमा के पास होगी तैनाती - Ekhabri.com

भारत को मिले तीन अपाचे हेलिकॉप्टर, पाकिस्तानी सीमा के पास होगी तैनाती

भारतीय सेना की ताकत में और इजाफा होने वाला है, क्योंकि अमेरिका से आए बोइंग एएच-64ई अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों का पहला जत्था भारत पहुंच चुका है। इन धांसू हेलीकॉप्टरों को राजस्थान के जोधपुर में तैनात किया जाएगा। ये हेलीकॉप्टर इतने एडवांस हैं कि इन्हें “आसमान का टैंक” कहा जाता है। इनके आने से भारतीय सेना की मारक क्षमता और रणनीतिक ताकत को नई उड़ान मिलेगी।

 

 

बोइंग ने मंगलवार को भारतीय सेना को तीन अपाचे हेलीकॉप्टर सौंपे। ये कुल छह हेलीकॉप्टरों का हिस्सा हैं, जिन्हें 5,691 करोड़ रुपये के सौदे में खरीदा गया है। बाकी तीन हेलीकॉप्टर 2025 के अंत तक भारत पहुंच जाएंगे। सेना के अफसरों ने बताया कि ये हेलीकॉप्टर जोधपुर में तैनात होंगे, जहां पहले से ही अपाचे स्क्वाड्रन तैयार है। भारतीय वायुसेना पहले से ही पठानकोट और असम के जोरहाट में अपाचे स्क्वाड्रन चला रही है।

 

अपाचे हेलीकॉप्टर दुनिया के सबसे उन्नत हमलावर हेलीकॉप्टरों में से एक है। ये रात में देखने की नाइट विजन तकनीक, हर मौसम में हमला करने की क्षमता और शानदार नेविगेशन सिस्टम से लैस है। इसमें 16 हेलफायर मिसाइलें, स्ट्रिंगर मिसाइलें और 30 मिमी की ऑटोमैटिक तोप है, जो टैंक और बख्तरबंद गाड़ियों को चुटकियों में नेस्तनाबूद कर सकती है। इसकी सेमी-स्टेल्थ तकनीक इसे दुश्मन के रडार से बचाने में मदद करती है। ये 280 किमी/घंटा की रफ्तार से 21,000 फीट तक उड़ सकता है। दो पायलटों वाला ये हेलीकॉप्टर युद्ध में वायुसेना और थलसेना दोनों का साथ देता है।

 

 

 

इन हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी में करीब 15 महीने की देरी हुई, क्योंकि वैश्विक सप्लाई चेन और भू-राजनीतिक हालातों ने रुकावट डाली। 2020 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान 600 मिलियन डॉलर का सौदा हुआ था। इससे पहले 2015 में वायुसेना के लिए 22 अपाचे खरीदे गए थे, जिनकी डिलीवरी 2020 तक पूरी हो चुकी है।

Read Also  इंडिया सीमेंट पर अल्ट्राटेक बिड़ला ग्रुप का कब्जा 

 

 

 

इन हेलीकॉप्टरों को यूक्रेन की एंटोनोव एयरलाइ Airlines के एन-124 रुसलान विमान से अमेरिका के एरिजोना से हिंडन एयर बेस लाया गया। इस विमान पर “बी ब्रेव लाइक बुचा” लिखा था। ये विमान दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य परिवहन विमान है।

 

 

 

जोधपुर में इन हेलीकॉप्टरों की तैनाती रणनीतिक रूप से बेहद अहम है, क्योंकि ये भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब है। अपाचे की ताकत से सेना की तेज और प्रभावी कार्रवाई की क्षमता बढ़ेगी। ये हेलीकॉप्टर न सिर्फ दुश्मन के ठिकानों को तबाह करेंगे, बल्कि सेना के स्ट्राइक कोर को एविएशन कवर देकर और खतरनाक बनाएंगे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *