भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवीं सूची जारी की है, जिसमें कुल 111 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसमें बिहार की सभी 17 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा शामिल है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को एक बार फिर पटना साहिब से टिकट मिला है, जबकि वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट कट गया है। पीलीभीत से यूपी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा गया है। मेरठ से एक्टर अरुण गोविल को भी टिकट दिया गया है। इस सूची में सबसे चौंकाने नाम कंगना रनौत का है, जिन्हें हिमाचल प्रदेश की मंडी से उम्मीदवार बनाया गया है।
देखें लिस्ट:
5th list of BJP candidate for GE 15th list of BJP candidate for GE 35th list of BJP candidate for GE 25th list of BJP candidate for GE 65th list of BJP candidate for GE 55th list of BJP candidate for GE 45th list of BJP candidate for GE 85th list of BJP candidate for GE 75th list of BJP candidate for GE 105th list of BJP candidate for GE 9 ji
गिरिराज सिंह को बेगूसराय से, कर्णाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को बेलगाम से टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय से टिकट दिया है, जबकि आरा से केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह, उजियारपुर से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पाटलिपुत्र से राम कृपाल यादव, सारण से राजीव प्रसाद रुडी, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह को टिकट दिया गया है। बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का टिकट कट गया है, उनकी जगह दुर्विजय सिंह शाक्य को टिकट दिया गया है। भाजपा में शामिल हुई सीता सोरेन को दुमका से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि कांग्रेस से भाजपा में वापस लौटे कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को बेलगाम से उम्मीदवार बनाया गया है।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...