Google Analytics Meta Pixel मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित… इन 2 स्टार्स को मिला खेल रत्न - Ekhabri.com

मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित… इन 2 स्टार्स को मिला खेल रत्न

 

भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जहां क्रिकेटर मोहम्मद शमी राष्ट्रपति भवन में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहुंचे। बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। यह पुरुष जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है और इसलिए समारोह में शामिल नहीं हुई।

 

हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आम तौर पर 29 अगस्त को होने वाले खेल पुरस्कार समारोह को पिछले साल 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों के कारण स्थगित कर दिया गया था। राष्ट्रपति भवन में समारोह में 26 खिलाड़ियों और पैरा खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पिछले साल दुनिया की नंबर एक जोड़ी बनने वाले चिराग और सात्विक की नजरें पेरिस ओलिंपिक पर टिकी हैं। फिलहाल दूसरी विश्व रैंकिंग पर काबिज इस जोड़ी का इस साल होने वाले पेरिस खेलों के लिए क्वॉलिफाइ करना लगभग तय है।

 

टखने की चोट से उबर रहे शमी सम्मान हासिल करने के लिए समारोह में मौजूद थे। उन्होंने पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप में सात मैच में 24 विकेट चटकाए थे और भारत को फाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हाल में शतरंज ग्रैंडमास्टर बनीं आर वैशाली को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह स्टार ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद की बड़ी बहन हैं। कोनेरू हम्पी और द्रोणावल्ली हरिका के बाद ग्रैंडमास्टर बनने वाली वैशाली देश की तीसरी महिला खिलाड़ी हैं। युवा स्टार पिस्टल निशानेबाज 19 वर्षीय ईशा सिंह भी जकार्ता में एशियाई ओलिंपिक क्वॉलिफायर में हिस्सा लेने के कारण समारोह के लिए नहीं पहुंच सकीं।

Read Also  साजिद मीर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की भारत की कवायद

यहां देखिए सभी विजेताओं की पूरी लिस्ट…

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023

खिलाड़ी खेल

चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी बैडमिंटन

रंकीरेड्डी सात्विक साई राज बैडमिंटन

खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2023

खिलाड़ी खेल

ओजस प्रवीण देवताले आर्चरी

अदिति गोपीचंद स्वामी आर्चरी

श्रीशंकर एम एथलेटिक्स

पारुल चौधरी एथलेटिक्स

मोहम्मद हुसामुद्दीन मुक्केबाजी

आर वैशाली शतरंज

मोहम्मद शमी क्रिकेट

अनुश अग्रवाल घुड़सवार

दिव्याकृति सिंह घुड़सवारी ड्रेसेज

दीक्षा डागर गोल्फ

कृष्ण बहादुर पाठक हॉकी

पुखरामबम सुशीला चानू हॉकी

पवन कुमार कबड्डी

रितु नेगी कबड्डी

नसरीन खो-खो

पिंकी लॉन कटोरे

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग

ईशा सिंह शूटिंग

हरिंदर पाल सिंह संधू स्क्वाश

अयहिका मुखर्जी टेबल टेनिस

सुनील कुमार कुश्ती

एंटीम कुश्ती

नाओरेम रोशिबिना देवी वुशु

शीतल देवी पैरा आर्चरी

इलूरी अजय कुमार रेड्डी ब्लाइंड क्रिकेट

प्राची यादव पैैरा कैनोइंग

खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023 (रेगुलर कैटिगरी)

कोच खेल

ललित कुमार कुश्ती

आर बी रमेश शतरंज

महावीर प्रसाद सैनी पैरा एथलेटिक्स

शिवेंद्र सिंह हॉकी

गणेश प्रभाकर देवरुखकर मलखंब

लाइफ टाइम कैटिगरी

कोच खेल

जसकीरत सिंह ग्रेवाल गोल्फ

भास्करन ई कबड्डी

जयन्त कुमार पुसीलाल टेबल टेनिस

लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023

खिलाड़ी खेल

मंजूषा कंवर बैडमिंटन

विनीत कुमार शर्मा हॉकी

कविता सेल्वराज कबड्डी

मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2023

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर कुल मिलाकर विजेता विश्वविद्यालय

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब प्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय

कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र द्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सच्चाई

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *