रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार चैतन्य बघेल को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अब वे 4 अगस्त 2025 तक रायपुर सेंट्रल जेल में रहेंगे।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को उनके भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने ईडी को पांच दिन की रिमांड दी थी।
इस दौरान ईडी की टीम ने चैतन्य से लगातार पूछताछ की और मामले से जुड़ी जानकारियां जुटाईं। पूछताछ अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें दोबारा रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश सुनाया।
अब चैतन्य बघेल को रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है, जहां वे आगामी सुनवाई तक रहेंगे। इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है, क्योंकि चैतन्य बघेल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र हैं।
चैतन्य बघेल न्यायिक रिमांड में भेजे जाने के बाद कांग्रेस पार्टी इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, वहीं ईडी ने इसे आर्थिक अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच का अहम हिस्सा बताया है।
चैतन्य बघेल का जेल भेजा जाना शराब घोटाले में जांच के अगले चरण की ओर इशारा करता है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ईडी और क्या खुलासे करती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...