छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शिक्षा विभाग में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कौशल विकास के नाम पर निजी संस्था रि-इंडिया स्किल टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में अवैध रूप से नियुक्त किया गया है। यह मामला तब सामने आया जब तुसदा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधान पाठक ने एक शिक्षिका को पदभार ग्रहण कराए जाने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।
इसके बाद संयुक्त संचालक शिक्षा ने जिला शिक्षा अधिकारी (क्म्व्) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, रि-इंडिया संस्था ने 13 दिसंबर 2024 को तुसदा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधान पाठक को योगेश्वरी बघेल नामक शिक्षिका की ज्वाइनिंग लेटर भेजा। 21 दिसंबर को योगेश्वरी बघेल स्कूल पहुंची और प्रधान पाठक महेंद्र मरकाम ने डीईओ के आदेश मानकर उन्हें कार्यभार सौंप दिया। हालांकि, बाद में पता चला कि डीईओ मोहन राव सावंत ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति तत्कालीन डीईओ मीता मुखर्जी द्वारा की गई थी, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है।
इस बीच, 15 जनवरी 2025 को डीईओ ने सभी प्राचार्य और प्रधान पाठकों को विभागीय पत्र भेजकर स्पष्ट किया कि रि-इंडिया के शिक्षकों से केवल अध्यापन का काम लिया जाए। उन्हें कार्यभार नहीं दिया जाए और न ही उनका नाम अटेंडेंस रजिस्टर में दर्ज किया जाए। इसके अलावा, उन्हें कोई अनुभव प्रमाण पत्र भी नहीं दिया जाए। इस मामले में संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा ने 14 जनवरी को डीईओ मोहन राव सावंत को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
नोटिस में तुसदा स्कूल के प्राचार्य के साथ उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया था। यह मामला शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध नियुक्तियों की ओर इशारा करता है। अब उच्च अधिकारियों द्वारा इसकी गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...